Hormonal Imbalance Laddu Recipe: आज के समय में महिलाएं और पुरुष दोनों ही हार्मोनल इम्बैलेंस की समस्या से जूझ रहे हैं. बदलती जीवनशैली, अनियमित आहार, तनाव और पर्याप्त नींद न लेने की वजह से हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है. इस कारण मूड स्विंग्स, वजन बढ़ना, अनियमित पीरियड्स, थकान और नींद की समस्या जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं. ऐसे में प्राकृतिक और पौष्टिक उपाय अपनाना बेहद जरूरी है. हार्मोनल बैलेंस लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनमें मौजूद तिल, मेवे, खजूर और शहद जैसे प्राकृतिक इंग्रेडिएंट्स शरीर को आवश्यक न्यूट्रिएंट्स प्रदान करके हार्मोन स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही आसानी से हार्मोनल बैलेंस लड्डडू को बना सकते हैं.
लड्डू बनाने की विधि
अगर आपके भी हार्मोनल बैलेंस जैसी दिक्कत है तो आप इस लड्डू को बना सकते हैं . इनको बनाने के लिए सबसे पहले तिल और अलसी को हल्का सा भून लें. बाद में इसमें गुड़ या शहद डालकर अच्छे से मिलाएं. अब नारियल पाउडर, किशमिश और कटे हुए मेवे डालकर मिश्रण को ठंडा होने दें. मिश्रण को हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें. तैयार लड्डू को एयरटाइट कंटेनर में रखें और जरूरत के अनुसार रोज 1-2 लड्डू खाएं.