---विज्ञापन---

Amla Benefits: आंवला रोज खाने से मिलेंगे 9 जबरदस्त फायदे, किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

Amla Benefits: आंवला एक सुपरफूड है। इसे खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। आंवला इम्यूनिटी से लेकर कई अन्य लाभ देता है। जानिए रोज खाने के फायदे।

---विज्ञापन---

Amla Benefits: आंवला एक ऐसा फल है जो विटामिन-ए, सी और बी से भरपूर है। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। आंवला खाने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं। आयुर्वेद में आंवला को 100 रोगों का 1 इलाज कहते हैं। इसे अमृत फल के नाम से भी जाना जाता है। इसे किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। आंवला खाने से कई बीमारियों में भी फायदा होता है। चलिए जानते हैं आंवला खाने के 9 अद्भुत लाभ।

आंवला खाने के 9 हेल्थ बेनेफिट्स

1.इम्यूनिटी- आंवला में विटामिन-सी भरा होता है। ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आंवला खाने से शरीर को बीमारियों से बचाया जा सकता है। मौसमी बीमारियों में आंवला खाने से आप फ्लू और इंफेक्शन से खुद को बचा सकते हैं।

---विज्ञापन---

2.आंखों की रोशनी- आंवला आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आंवला, आंखों की हर समस्याओं को दूर करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी आंखों के रेटीना के लिए बड़ा ही लाभदायक माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Hair Care Remedies: सफेद बाल और जुएं होंगी छूमंतर! ट्राई करें ये 3 आसान उपाय

---विज्ञापन---

3.पाचन दुरुस्त करें- आंवला फाइबर से भरा होता है। ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट की समस्या को दूर करता है। आंवला खाने से गट हेल्थ सही रहता है। आंवला कब्ज, एसिडिटी की समस्याओं में भी फायदेमंद है।

4.स्किन की समस्याएं करें दूर- आंवला स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाता है, आंवला खाने से एजिंग की समस्या दूर होती है। आंवला खाने से झुर्रियां और रिंकल्स कम होते हैं। आंवला स्किन एलर्जी, पिंपल्स और कील-मुंहासों को भी कम कर सकता है।

---विज्ञापन---
Amla Seeds benefits

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

5.हेयर फॉल- आंवला खाने से बालों को मजबूती मिलती है और झड़ने को कम करता है। आंवला खाने से सफेद बालों की समस्या भी कम हो जाती है। बालों के लिए आंवला खाना और आंवले का तेल लगाना, दोनों ही फायदेमंद होते हैं।

---विज्ञापन---

6.वेट लॉस- आंवला वजन घटाने में भी मदद करता है। आंवला मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर फैट बर्न करने में भी मदद करता है।

7. डायबिटीज- आंवला डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। आंवले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

---विज्ञापन---

8.हार्ट हेल्थ- आंवला खाने से ब्लड प्रेशर असंतुलन में मदद मिलती है। जो आपको हृदय रोगों से बचा सकता है। आंवला खाने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

9.याददाश्त- आंवला खाने से आपकी याददाश्त तेज होती है। इससे आपका मस्तिष्क मजबूत बनता है। आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी नर्वस फंक्शन को भी सही से काम करने के लिए मदद करते हैं।

---विज्ञापन---

इसके अलावा आंवला खाने से फंगल इंफेक्शन, हड्डियों को मजबूती और पीरियड पेन में भी राहत मिलती है।

आंवला खाने का सही तरीका क्या है?

आंवले का पूरा पोषण लेने के लिए इसे सुबह खाली पेट कच्चा या जूस बनाकर खाना चाहिए।

---विज्ञापन---

किन लोगों के लिए हानिकारक है आंवला?

  • जिनका ब्लड शुगर कम रहता है, वे आंवला खाने से बचें।
  • एसिडिटी और हार्टबर्न की समस्या में आंवला नहीं खाना चाहिए।
  • अगर खून से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आंवला से परहेज करें।
  • लो ब्लड प्रेशर के मरीज भी आंवला न खाएं।

 

ये भी पढ़ें- डायबिटीज से बढ़ता है मेंटल प्रेशर! डॉक्टर से जानें कारण और बचाव

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

First published on: Oct 05, 2024 01:13 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola