डायबिटीज से बढ़ता है मेंटल प्रेशर! डॉक्टर से जानें कारण और बचाव

Diabetes Symptoms: डायबिटीज फिजिकल बीमारी तो है ही। मगर यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालती है। कैसे, चलिए जानते हैं एक्सपर्ट से।

sugar

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Diabetes Symptoms: डायबिटीज की बीमारी और दिमाग की बीमारी एक-दूसरे से जुड़ी हुई समस्या ही है। हालांकि, डायबिटीज में इंसान को शारीरिक समस्याओं को झेलना पड़ता है लेकिन इन लोगों को कहीं न कहीं दिमाग पर भी इसका असर पड़ता है। डायबिटीज के मरीजों में डिप्रेशन, एंग्जाइटी और तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में एक सवाल उठता है कि क्या डायबिटीज को रिवर्स यानी रोका जा सकता है या नहीं। इस पर हम डायबिटीज एक्सपर्ट डॉक्टर प्रमोद त्रिपाठी द्वारा दी गई टिप्स पर बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

डायबिटीज कैसे दिमाग पर असर डाल रही है?

डायबिटीज की बीमारी में इंसान के इंसुलिन का स्तर ऊपर-नीचे होता रहता है। डायबिटीज में तनाव, चिंता और नींद की समस्याएं होना आम है, लेकिन इस बीमारी में कुछ और भी कारण हैं जो ब्रेन पर प्रभाव डालते हैं। जैसे कि- शुगर के चलते लोगों के खाने-पीने पर रोक लगाई जाती है, यह चीज इंसान के दिमाग में खाने से दूरी बनाने का प्रेशर बनाती है। लाइफस्टाइल से जुड़े ऐसे बदलावों का अचानक जिंदगी में आ जाना, जिन्हें रोज फॉलो करना आसान नहीं होता है। कई बार डायबिटीज के पेशेंट्स को इतने बदलाव करने पड़ जाते हैं कि एक अच्छा और सेहतमंद बदलाव भी उन्हें मेंटल प्रेशर लगने लगता है। कुछ लोगों को नियमित रूप से अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करना होता है, अगर उसमें गड़बड़ी दिखे तो उसे कम या ज्यादा करने का तनाव आ जाता है। इंसुलिन के इंजेक्शन्स के मिस होने की टेंशन होना। ये सभी चीजें डायबिटीज के मरीज को दिमागी रूप से प्रभावित करती हैं।

विज्ञापन

इन सभी कारणों से बचने के लिए लोग डायबिटीज कंट्रोल करने के उपाय ढूंढते हैं, पर क्या ऐसा हो सकता है?

विज्ञापन

जी हां, इसे राहत पाने के लिए कई उपाय हैं।

संतुलित आहार

विज्ञापन

अपनी डाइट में संतुलित और पौष्टिक आहार खाएं जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज जैसी चीजें शामिल हों। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, सफेद चावल या 1 गेहूं की रोटी भी शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।

एक्सरसाइज

विज्ञापन

रोजाना व्यायाम करने से शरीर में इंसुलिन और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और इससे वजन भी कम होता है।

शुगर के अन्य विकल्पों का सेवन करें जैसे- कोकोनट शुगर, स्टिविया ले सकते हैं।

विज्ञापन

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इन चीजों में पाई जाने वाली शुगर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो सीधा खून में प्रवेश नहीं करता है, इसलिए इन्हें खाया जा सकता है।

diabetes symptoms

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

शुगर को रिवर्स करने का क्या तरीका है?

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि ज्यादा उम्र के लोगों में शुगर को रिवर्स करना काफी आसान है। ये लोग योगा और बैलेंसिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। अगर ये लोग रोजाना 30 मिनट तक इन चीजों को करते हैं तो शुगर रिवर्स करने में काफी मदद मिलेगी। योगा और मेडिटेशन से इनका मेंटल स्ट्रेस भी कम होगा। इसके अलावा अगर आप डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो उन्हें खाना मिस न करें। करेला और जामुन खाने से भी शुगर रिवर्स करने में मदद मिलती है। इन लोगों को नाश्ते में दाल से बनी इडली या चीले का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ