Hair Care Routine: अमरूद नेचुरल मिनरल्स और विटामिनों का एक पावर हाउस है। पोषक तत्वों से भरपूर इसके पत्ते बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अमरूद के पत्ते विटामिन बी और सी से भरपूर होते हैं, जो बालों के जरूरी कोलेजन को बढ़ाते हैं। ये पत्ते बालों के झड़ने की समस्या को भी रोकते हैं और बालों के दोबारा उगाने में मददगार साबित होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट स्कैल्प को जलन और इंफेक्शन से बचाते हैं। इसके साथ ही बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आइए जानते है अमरूद के पत्तों के पानी से बाल धोने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
बालों में बढ़ता है कोलेजन
अमरूद के पत्तों का उबला हुआ पानी स्कैल्प पर सूजन की समस्या कम कम करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी कोलेजन गतिविधि को बढ़ाता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है, जबकि लाइकोपीन यूवी किरणों से बचाता है। आप चाहें तो इसे हर रोज इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसके अलावा लाइकोपीन बालों को यूवी किरणों से बचाती है और हेल्दी रखने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें: चमक वाले खीरे सेहत के लिए सही या नहीं? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
फ्लेवोनोइड्स से भरपूर
क्वेरसेटिन और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट सहित फ्लेवोनोइड्स से भरपूर अमरूद के पत्ते बालों की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसके उबले हुए पानी में मौजूद ये फ्लेवोनोइड्स हमारे बालों की चमक को बनाए रखते हैं। अगर आप रोज इसका इस्तेमाल करते हैं, तो खोई हुई प्राकृतिक चमक भी वापस आ सकते हैं।
स्कैल्प को रखता है साफ
अमरूद के पत्तों में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो हमारे स्कैल्प पर इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं। विटामिन सी जड़ों को भी मजबूत करता है और इस प्रकार बालों के टूटने के झरने का खतरा भी कम होता है। ये पत्ते बालों के रोम के आसपास जमा गंदगी और रूसी को हटाते हैं और सक्रिय स्कैल्प के साथ रेशमी बाल देते हैं, जो बालों को एक्सट्रा ऑयल से बचाते हैं।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
7 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
10 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
16 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
16 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
18 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines