चमक वाले खीरे सेहत के लिए सही या नहीं? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

Coloured Cucumber Side Effects: खीरा सेहत के लिए फायदेमंद सब्जी है, जिसे किसी भी महीने या मौसम में खाया जा सकता है। खीरा हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है। इन दिनों मंडियों में कलर में डूबे खीरे तेजी से बिक रहे हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक हैं। आइए जानते हैं, इन खीरों की पहचान के तरीके और इसे खाने के नुकसान।

Coloured Cucumber Side Effects

Coloured Cucumber Side Effects: खीरा अपने सेहतमंद गुणों के लिए जाना जाने वाली सब्जी है, जो हाइड्रेशन से भरपूर होती है। खीरे इलेक्ट्रोलाइट्स का बेहतरीन सोर्स होते हैं। इन्हें रोजाना सलाद की तरह खाने से पानी की कमी नहीं होती है। साथ ही, खीरे आपके पाचन, स्किन और ओवरऑल हेल्थ के लिए बड़े लाभकारी माने जाते हैं। देश के बड़े-बड़े बाजारों और मंडियों में मिलावटी और कलर वाली सब्जियां खूब बिकती हैं। इस लिस्ट में खीरे भी शामिल हो गए हैं। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा में हानिकारक रंगों से चमकीले खीरे तैयार करके, उन्हें बेचा जा रहा है। ऐसे में अब नया संकट यह है कि क्या ऐसे खीरे सिर्फ छत्तीसगढ़ में बिकेंगे या फिर देशभर में इसका सिलसिला जारी है? इससे बचाव के लिए सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप इन खीरों की घर पर पहचान कर लें। आइए जानते हैं, कैसे होगी इन खीरों की पहचान।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें रंगीन खीरों की पहचान

रंगीन और चमकीले खीरे अक्सर देखने में ज्यादा फ्रेश दिखाई देते हैं, जो कि असल में होते नहीं हैं। ऐसे खीरे केमिकल युक्त रंगों में बनाए जाते हैं। सबसे पहले तो ध्यान रखें कि आपको ज्यादा चमकीले और चिकने खीरे खरीदने नहीं हैं। अगर आपने इन्हें खरीद भी लिया है तो इन्हें हल्के गुनगुने पानी में डूबोकर रखें ताकि यह पता लगाया जा सके कि खीरे ताजे हैं या केमिकल वाले हैं। यदि खीरे रंग वाले हुए तो पानी का रंग बदल जाएगा और अगर खीरे अच्छे हुए तो पानी का रंग ज्यादा हरा नहीं होगा।
हमेशा खीरा खरीदते समय ध्यान रखें कि आप उसकी गंध को भी चेक करें, रंग वाले खीरे में एक स्ट्रान्ग महक आती है, जिसे आप आसानी से समझ सकते हैं।

Coloured Cucumber Side Effects

फोटो क्रेडिट- freepik

विज्ञापन

रंगीन खीरे खाने के नुकसान

रंग वाले खीरे केमिकल वाले हानिकारक रंगों की मदद से तैयार किए जाते हैं। इन्हें खाने से ये नुकसान होते हैं

  • पाचन की समस्याएं।
  • स्किन और अन्य एलर्जी।
  • सोडियम-पोटेशियम का डिसबैलेंस, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने या घटने की समस्या होती है।
  • एसिडिक नेचर की वजह से शरीर का पीएच बैलेंस बिगड़ना।
  • कई बार यह रंग इतने हानिकारक होते हैं कि इससे कैंसर भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ