Cosmetic Safety Tips For Women: हर महिला चाहती है कि उसकी मुस्कान और भी खूबसूरत लगे, और इसमें लिपस्टिक अहम भूमिका निभाती है. ऑफिस जाना हो, शादी-समारोह हो या दोस्तों के साथ घूमना, एक सही शेड सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस लिपस्टिक से आप अपनी सुंदरता निखार रही हैं, वही आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है?
अक्सर हम रंग, ब्रांड और कीमत पर ध्यान देते हैं, लेकिन पैकेजिंग पर लिखे इंग्रीडिएंट्स को पढ़ना भूल जाते हैं. यही छोटी सी लापरवाही आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. इसलिए जरूरी है कि लिपस्टिक खरीदते समय उसके लेबल को ध्यान से पढ़ा जाए और यह समझा जाए कि उसमें कौन-कौन से रसायन मौजूद हैं. इस स्टोरी में हम दो ऐसे शब्दों के बारे में बात करेंगे, जो अगर आपको लिपस्टिक पर लिखे दिख जाएं, तो तुंरत उन्हें फेंक दें, वरना आपको बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: इजरायल में सबसे ज्यादा खाया जाता है किस जानवर का मांस? फिटनेस का राज भी जानिए
आखिर क्या है वह दो शब्द, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं? Dangerous Chemicals In Lipstick
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा ने बताया कि कुछ रसायन ऐसे हैं जिनसे दूरी बनाना बेहतर है. अगर लिपस्टिक के पैकेज पर ‘Methyl Paraben’ या ‘Propyl Paraben’ लिखा हो, तो उससे सावधान हो जाएं. इसके अलावा अगर लिपस्टिक पर BPA (Bisphenol A) लिखा हो, तो उससे भी दूरी बनाएं, क्योंकि यह एक ऐसा रसायन है, जो प्लास्टिक पैकेजिंग में पाया जाता है और शरीर में एस्ट्रोजन जैसा प्रभाव डाल सकता है. इससे पीरियड्स अनियमित होना, थकान, मूड में बदलाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ये केमिकल्स प्रिजर्वेटिव के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं ताकि प्रोडक्ट लंबे समय तक खराब न हो, लेकिन ये शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित भी कर सकते हैं. इसलिए ऐसी लिपस्टिक से बचना ही समझदारी है जिनमें ये तत्व शामिल हों.
सुरक्षित विकल्प कैसे चुनें?
जब भी नई लिपस्टिक खरीदें, तो सबसे पहले ‘Paraben Free’ और ‘BPA Free’ जैसे शब्दों की जांच करें. आजकल कई ब्रांड प्राकृतिक और ऑर्गेनिक सामग्री से बने प्रोडक्ट उपलब्ध करा रहे हैं, जो होंठों के लिए ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं. साथ ही, सिर्फ भरोसेमंद ब्रांड और टेस्टिड ब्रांड का ही चुनाव करें और एक्सपायरी डेट जरूर देखें. याद रखें, सुंदर दिखना तभी मायने रखता है जब आप अंदर से भी स्वस्थ हों. इसलिए अगली बार शॉपिंग करते समय थोड़ा समय निकालकर लेबल पढ़ें और अपनी सहेलियों व परिवार की महिलाओं को भी इस जरूरी जानकारी के बारे में जरूर बताएं, ताकि सभी सुरक्षित रहें.
यह भी पढ़ें: चलते-उठते जोड़ों से आती है कट-कट की आवाज? जानें इसके पीछे की असली वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
3 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
17 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
18 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
20 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
21 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
1 day agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines