Alum Water Steam Benefits: भाप लेने से हमारी ओवरऑल हेल्थ सही रहती है। वैसे तो हम आमतौर पर स्टीम तब लेते हैं, जब सर्दी-जुकाम होता है या खांसी होती है। इसके अलावा, जो स्किनकेयर फॉलो करते हैं, वे भी समय-समय पर फेस स्टीम लेते हैं। भाप लेने के लिए लोग सिर्फ पानी या फिर पानी में अजवाइन और कपूर मिलाते हैं। इससे गला साफ होता है। जो लोग ब्यूटी के लिए स्टीम लेते हैं, वे उसमें रोज ऑयल, यूकोलिप्टस ऑयल या किसी और इसेंशियल तेल का यूज करते हैं। फिटकरी के फायदों के बारे में तो आपने सुना होगा पर क्या कभी इसकी भाप लेने के बेनिफिट्स के बारे में सुना है? आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
फिटकरी की भाप लेने के फायदे
माईउपचार डॉट कॉम की साइट पर एक रिपोर्ट के अनुसार, फिटकरी एंटीबैक्टीरियल होती है। इसे गर्म पानी में डालकर सांसें लेने से जर्म्स और बैक्टीरिया मरते हैं, जिससे संक्रमण का रिस्क कम होता है। फिटकरी की भाप के फायदों के बारे में हम आपको हेलोस डॉक्टर हिंदी नाम के यूट्यूब पेज की वीडियो द्वारा बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
ये हैं Alum स्टीम बेनिफिट्स
1. स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा- फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किन पर होने वाली जलन, एक्जिमा और पिंपल्स को कम करने में मदद करती हैं। फिटकरी की स्टीम लेने से स्किन पोर्स साफ होते हैं और चेहरे की त्वचा सॉफ्ट होती है।
2. सांस की समस्याएं- फिटकरी की भाप लेने से सर्दी, खांसी, और अस्थमा जैसी सांस संबंधी बीमारियों से बचाव होता है। इस पानी की भाप लेने से नाक की नलियां खुलती है और सांस लेने में आसानी होती है। इससे गले की सूजन भी कम होती है। अगर सीने में बलगम जम रहा है, तो फिटकरी की भाप लेने से बलगम शरीर से बाहर निकल पाता है।
3. नाक में खुजली- पॉल्यूशन और धूल-मिट्टी से नाक में खुजली और इंफेक्शन हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको बाहर से आने के बाद नियमित रूप से फिटकरी वाले पानी की भाप लेनी चाहिए।
photo credit-meta ai
4. स्ट्रेस कम करें- फिटकरी की भाप लेने से दिमाग को शांति मिलती है और तनाव कम होता है। जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है, उन्हें भी पानी में फिटकरी मिलाकर भाप लेनी चाहिए।
5. दांतों और मसूड़ों की सेहत- फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखते हैं। फिटकरी की भाप लेने से मुंह के अंदर बनने वाले बैक्टीरिया खत्म होते हैं, जिससे मुंह की बदबू, दांतों का दर्द या मसूड़ों में सूजन की समस्या दूर होती है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
9 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
13 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
16 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines