हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Skin Care Tips: फिटकरी स्किन केयर के लिए कितना फायदेमंद? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Skin Care Tips: अगर आप स्किन केयर के लिए फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे एक नहीं बल्कि कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को साफ बनाए रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Photo Credit Freepik

Skin Care Tips: फिटकरी को आम तौर पर घरेलू इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे सिर्फ दवा ही नहीं बल्कि स्किन केयर के रूप में भी उपयोग में लाया जाता है। वैसे फिटकरी का इस्तेमाल ज्यादातर लोग आफ्टर शेव के रूप में और पिगमेंटेशन को कम करने के लिए करते हैं। इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को कई तरह की समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं। इसमें एल्यूमीनियम और पोटेशियम, सोडियम या अमोनियम जैसी चीजें होती हैं, जो स्किन को साफ करने और सॉफ्ट बनाने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या फायदे होते हैं?

शेविंग के बाद फिटकरी का इस्तेमाल

फिटकरी कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए फायदेमंद है। यह घाव भरने की प्रक्रिया को बढ़ावा देती है, मुंहासे कम करती है और त्वचा के टोन को साफ बनाने में मदद करती है। फिटकरी का इस्तेमाल अक्सर शेविंग के बाद खून बहने को रोकने के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव

विज्ञापन

ब्लैकहेड्स हटाने में करता है मदद

ज्यादातर लोगों के नाक और चिन पर ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स हो जाते हैं, जो स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं को बढ़ाते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच फिटकरी पाउडर को जैतून या नारियल के तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसे ब्लैकहेड्स वाले हिस्सों पर स्क्रब करें। इससे आपके ब्लैकहेड्स कम होंगे और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर होंगी।

दाग-धब्बे होंगे दूर

फिटकरी के इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे आसानी से दूर होते हैं। इसके लिए आप 4 से 5 मिनट तक फिटकरी को फेस पर लगाए रखें और फिर चेहरा धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं। इससे आपके दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं और आपका रंग भी साफ होने लगता है।

विज्ञापन

एक्ने में मददगार

अगर आपकी स्किन पर एक्ने-पिंपल्स हो जाते हैं, तो इसके लिए फिटकरी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप फिटकरी का पाउडर बना लें। इसके बाद इसे गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब अपने चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक लगाकर मसाज करें और ठंडे पानी से धो लें। अगर आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आप एक्ने से छुटकारा पा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1. घावों पर सीधे लगाने से पहले फिटकरी को पानी में घोलना जरूरी होता है।

विज्ञापन

2. त्वचा पर ज्यादा मात्रा में फिटकरी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा रूखी हो सकती है।

3. खाने में फिटकरी का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये सफेद चीजें, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।   

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola