Aloo Til Ki Tikki Kaise Banaye: सर्दियों में चाट-पकौड़ी खाने का अलग ही मजा है. गोलगप्पे, पकौड़ी, समोसा और आलू की टिक्की आदि का नाम सुनते ही मुंह में पानी आता है. हालांकि, ये तमाम चीजें स्ट्रीट फूड का एक हिस्सा हैं, जिन्हें कभी भी खाया जा सकता है. लेकिन, अगर आप इसे घर पर तैयार कर रहे हैं तो उसमें मौसम के हिसाब से नया ट्विस्ट जरूर दें. आप टिक्की बनाते वक्त सफेद तिल का इस्तेमाल करें. हालांकि, यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन तिल ना सिर्फ टिक्की को नटी फ्लेवर देता है, बल्कि कड़ाके की ठंड में शरीर को गर्माहट भी प्रदान करते हैं. आप इसे बनाने के लिए हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- घर पर Air Purifier के फिल्टर कैसे करें साफ? इन टिप्स को फॉलो करें, बच जाएंगे हजारों रुपये
आलू तिल की टिक्की कैसे बनाएं? | Aloo Til Ki Tikki Recipe
सामग्री
- उबले आलू- 3
- हरी मिर्च- 6 कटी हुई
- तिल- आधा कप
- लहसुन- 7 कली कटी हुई
- अदरक- एक इंच का टुकड़ा
- भुना जीरा- 1 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- नींबू का रस- स्वादानुसार
- नमक- स्वादानुसार
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर आलू के छिलके उतारें और उबालने के लिए रख दें. साथ ही, सफेद तिल को भी भिगोकर रखें.
- जब आलू उबाल जाएं तो एक करोटी में निकालकर मैश करके रख दें. दूसरी तरफ बाउल में सभी सामग्रियों को काटें. हरी मिर्च को छोटे टुकड़े करें और तिल को साफ करके डालें.
- एक मिक्सर ग्राइंडर में अदरक और लहसुन डालें और पेस्ट तैयार करें. फिर ऊपर से जीरा और सभी मसाले भी डाल दें और तिल के साथ मिला दें.
- अब गैस पर तवा गर्म करने के लिए रखें और तिल का मिश्रण डालकर हल्की आंच पर पकने दें. जब खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें.
- अगर आप चाहें तो तिल के साथ काजू या चीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्वाद बहुत ही लाजवाब आएगा और आलू की स्टाफिंग अच्छी भी लगेगी.
- अब आप स्टाफिंग को आलू के अंदर भरें और टिक्की का शेप दें. ऊपर से तिल के कटोरे में रखें और तिल को आलू से कवर होने दें.
- ऐसे ही सारी टिक्की बनाएं और एक प्लेट में रखें. अब गैस पर तेल गर्म करें और एक-एक करके आलू की टिक्की को दोनों तरफ से फ्राई करें.
- जब आलू की टिक्की फ्राई हो जाए तो एक प्लेट में निकालें और ऊपर से चाट मसाला डालकर हरी चटनी के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Republic Day Children Mehndi Design: गणतंत्र दिवस पर बच्चों के हाथों पर बनाएं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
3 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
6 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
8 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
10 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
12 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines