Aloo Til Tikki: सर्दियों में आलू के साथ सफेद तिल डालकर बनाएं सुपर क्रिस्पी टिक्की, बाहर से कुरकुरी और अंदर से लाजवाब स्वाद

Aloo Tikki Recipe: अगर आप साधारण आलू की टिक्की खाकर बोर हो गए हैं तो आपको इसमें तिल की मिलावट करनी चाहिए. तिल का स्वाद सर्दियों में बहुत ही अच्छा लगता है और इसके कई फायदे भी हैं. 

Aloo Tikki Recipe

आलू तिल की टिक्की कैसे बनाएं?

Aloo Til Ki Tikki Kaise Banaye: सर्दियों में चाट-पकौड़ी खाने का अलग ही मजा है. गोलगप्पे, पकौड़ी, समोसा और आलू की टिक्की आदि का नाम सुनते ही मुंह में पानी आता है. हालांकि, ये तमाम चीजें स्ट्रीट फूड का एक हिस्सा हैं, जिन्हें कभी भी खाया जा सकता है. लेकिन, अगर आप इसे घर पर तैयार कर रहे हैं तो उसमें मौसम के हिसाब से नया ट्विस्ट जरूर दें. आप टिक्की बनाते वक्त सफेद तिल का इस्तेमाल करें. हालांकि, यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन तिल ना सिर्फ टिक्की को नटी फ्लेवर देता है, बल्कि कड़ाके की ठंड में शरीर को गर्माहट भी प्रदान करते हैं. आप इसे बनाने के लिए हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू तिल की टिक्की कैसे बनाएं? | Aloo Til Ki Tikki Recipe

सामग्री

  • उबले आलू- 3 
  • हरी मिर्च- 6 कटी हुई
  • तिल- आधा कप 
  • लहसुन- 7 कली कटी हुई
  • अदरक- एक इंच का टुकड़ा 
  • भुना जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार 
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर आलू के छिलके उतारें और उबालने के लिए रख दें. साथ ही, सफेद तिल को भी भिगोकर रखें. 
  • जब आलू उबाल जाएं तो एक करोटी में निकालकर मैश करके रख दें. दूसरी तरफ बाउल में सभी सामग्रियों को काटें. हरी मिर्च को छोटे टुकड़े करें और तिल को साफ करके डालें. 
  • एक मिक्सर ग्राइंडर में अदरक और लहसुन डालें और पेस्ट तैयार करें. फिर ऊपर से जीरा और सभी मसाले भी डाल दें और तिल के साथ मिला दें. 
  • अब गैस पर तवा गर्म करने के लिए रखें और तिल का मिश्रण डालकर हल्की आंच पर पकने दें. जब खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. 
  • अगर आप चाहें तो तिल के साथ काजू या चीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्वाद बहुत ही लाजवाब आएगा और आलू की स्टाफिंग अच्छी भी लगेगी. 
  • अब आप स्टाफिंग को आलू के अंदर भरें और टिक्की का शेप दें. ऊपर से तिल के कटोरे में रखें और तिल को आलू से कवर होने दें. 
  • ऐसे ही सारी टिक्की बनाएं और एक प्लेट में रखें. अब गैस पर तेल गर्म करें और एक-एक करके आलू की टिक्की को दोनों तरफ से फ्राई करें. 
  • जब आलू की टिक्की फ्राई हो जाए तो एक प्लेट में निकालें और ऊपर से चाट मसाला डालकर हरी चटनी के साथ सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें- Republic Day Children Mehndi Design: गणतंत्र दिवस पर बच्चों के हाथों पर बनाएं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ