Aloo Ko Fresh Rakhne Ka Tarika: गर्मियों का मौसम आते ही रसोई में रखी कई सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं और आलू भी उनमें शामिल है. अक्सर लोग देखते हैं कि कुछ ही दिनों में आलू नरम पड़ने लगते हैं, उनमें जड़ें निकल आती हैं या फिर वे सड़ने लगते हैं. खासकर ज्यादा गर्मी और नमी के कारण आलू लंबे समय तक टिक नहीं पाते. इस समस्या से बचाने के लिए कई लोग उन्हें प्लास्टिक बैग या बंद कंटेनर में रख देते हैं, जिससे हवा नहीं पहुंचती, लेकिन इसके बावजूद भी आलू जल्दी खराब हो जाते हैं. ऐसे में अगर सही तरीके से स्टोर किया जाए तो आलू कई दिनों तक ताजे और इस्तेमाल लायक बने रह सकते हैं. आइए जानते हैं आलू स्टोर करने का सबसे सही तरीका.
यह भी पढ़ें: जून में बच्चों की छुट्टियों के लिए बेस्ट हैं भारत के ये हिल स्टेशन, बजट में मिलेगा एडवेंचर और सुकून
यहां रखें आलू, लंबे समय तक रहेंगे ताजे
अगर आप चाहते हैं कि आलू जल्दी खराब न हों, तो उन्हें कार्डबोर्ड बॉक्स में स्टोर करना एक आसान और असरदार तरीका हो सकता है. कार्डबोर्ड बॉक्स में छोटे-छोटे छेद होने के कारण हवा आसानी से आती-जाती रहती है. इससे आलू में नमी जमा नहीं होती और वे सड़ने से बचे रहते हैं. वहीं, प्लास्टिक बैग के मुकाबले कार्डबोर्ड बॉक्स में वेंटिलेशन बेहतर रहता है, जिससे आलू ज्यादा समय तक फ्रेश बने रहते हैं. यही वजह है कि पुराने समय में लोग सब्जियों को ऐसे ही खुले और हवादार डिब्बों में रखा करते थे.
आलू को सही तरीके से स्टोर करना क्यों है जरूरी?
सही तरीके से रखना सिर्फ उन्हें ताजा बनाए रखने के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी माना जाता है. ज्यादा धूप या गर्मी में रखने से आलू हरे होने लगते हैं और उनमें सोलनाइन नामक तत्व बनने लगता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. वहीं नमी के कारण आलू में फफूंदी लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए जरूरी है कि, आलू को हमेशा सूखी, ठंडी और अंधेरी जगह पर रखना बेहतर माना जाता है.
स्टोर करते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
- आलू को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें.
- उन्हें कभी भी धोकर स्टोर न करें, क्योंकि नमी से वे जल्दी खराब होते हैं.
- बेहतर रहेगा कि आप आलू और प्याज को एक साथ रखने से बचें, क्योंकि प्याज से निकलने वाली गैस आलू को जल्दी खराब कर सकती है.
- कार्डबोर्ड बॉक्स को पूरी तरह बंद न करें, बेहतर रहेगा कि आप हल्का खुला रखें ताकि हवा आती-जाती रहे.
- आलू पर सीधी धूप न पड़ने दें, इससे वे हरे और कड़वे हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ऑफिस में आएं नींद के झटके तो क्या करें? 10 सेकंड में हो जाएगा काम, महसूस करेंगे एकदम फ्रेश
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
7 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
7 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
8 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
10 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
11 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
11 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
12 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
14 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines