Kitchen Hacks: आलू को हफ्तों तक फ्रेश रखने का देसी जुगाड़, जड़ निकलने और काला पड़ने की टेंशन होगी खत्म

How To Store Potatoes: गर्मियों में अक्सर देखने को मिलता है कि किचन में रखे आलू में से जड़ें निकलनी शुरू हो जाती है और आलू जल्दी खराब भी होने लगते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और आलू को लंबे हफ्तों तक फ्रेश रखना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं इसकी सबसे असरदार देसी उपाय.

How To Store Potatoes

आलू को सड़ने से कैसे बचाएं? (Image: AI)

Aloo Ko Fresh Rakhne Ka Tarika: गर्मियों का मौसम आते ही रसोई में रखी कई सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं और आलू भी उनमें शामिल है. अक्सर लोग देखते हैं कि कुछ ही दिनों में आलू नरम पड़ने लगते हैं, उनमें जड़ें निकल आती हैं या फिर वे सड़ने लगते हैं. खासकर ज्यादा गर्मी और नमी के कारण आलू लंबे समय तक टिक नहीं पाते. इस समस्या से बचाने के लिए कई लोग उन्हें प्लास्टिक बैग या बंद कंटेनर में रख देते हैं, जिससे हवा नहीं पहुंचती, लेकिन इसके बावजूद भी आलू जल्दी खराब हो जाते हैं. ऐसे में अगर सही तरीके से स्टोर किया जाए तो आलू कई दिनों तक ताजे और इस्तेमाल लायक बने रह सकते हैं. आइए जानते हैं आलू स्टोर करने का सबसे सही तरीका.

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रखें आलू, लंबे समय तक रहेंगे ताजे

अगर आप चाहते हैं कि आलू जल्दी खराब न हों, तो उन्हें कार्डबोर्ड बॉक्स में स्टोर करना एक आसान और असरदार तरीका हो सकता है. कार्डबोर्ड बॉक्स में छोटे-छोटे छेद होने के कारण हवा आसानी से आती-जाती रहती है. इससे आलू में नमी जमा नहीं होती और वे सड़ने से बचे रहते हैं. वहीं, प्लास्टिक बैग के मुकाबले कार्डबोर्ड बॉक्स में वेंटिलेशन बेहतर रहता है, जिससे आलू ज्यादा समय तक फ्रेश बने रहते हैं. यही वजह है कि पुराने समय में लोग सब्जियों को ऐसे ही खुले और हवादार डिब्बों में रखा करते थे.

आलू को सही तरीके से स्टोर करना क्यों है जरूरी?

सही तरीके से रखना सिर्फ उन्हें ताजा बनाए रखने के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी माना जाता है. ज्यादा धूप या गर्मी में रखने से आलू हरे होने लगते हैं और उनमें सोलनाइन नामक तत्व बनने लगता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. वहीं नमी के कारण आलू में फफूंदी लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए जरूरी है कि, आलू को हमेशा सूखी, ठंडी और अंधेरी जगह पर रखना बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन

स्टोर करते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

  • आलू को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें.
  • उन्हें कभी भी धोकर स्टोर न करें, क्योंकि नमी से वे जल्दी खराब होते हैं.
  • बेहतर रहेगा कि आप आलू और प्याज को एक साथ रखने से बचें, क्योंकि प्याज से निकलने वाली गैस आलू को जल्दी खराब कर सकती है.
  • कार्डबोर्ड बॉक्स को पूरी तरह बंद न करें, बेहतर रहेगा कि आप हल्का खुला रखें ताकि हवा आती-जाती रहे.
  • आलू पर सीधी धूप न पड़ने दें, इससे वे हरे और कड़वे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ऑफिस में आएं नींद के झटके तो क्या करें? 10 सेकंड में हो जाएगा काम, महसूस करेंगे एकदम फ्रेश

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ