Aloo lachha paratha: पराठा में कुछ नया ट्राई करना है तो लच्छा पराठा बनाइए। लेकिन अकसर घर पर लच्छा पराठा बनाते हुए उसमें वह स्वाद और लेयरर्स नहीं बन पाती जिसका आनंद हम ढाबों में लेते हैं। तो आइए आज हम आपकी यह परेशानी खत्म कर देते हें। आपको आलू लच्छा पराठा बनाने की ऐसी आसान रेसिपी बताएंगे की वह आपको ढाबे के स्वाद को भूला देगी। पहले जान लिजिए इसे बनाने के लिए सामान क्या चाहिए।
और पढ़िए –Malai Roll Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मलाई रोल रेसिपी, जानें विधि
आपको यह सामग्री चाहिए
- गेंहू का आटा 1 कप
- मैदा 1 कप
- चीनी 1 चम्मच
- घी दो चम्मच आटा गूंथने के लिए बाकी जरूरत अनुसार पराठा सेंकने के लिए
- साबूत धनिया 3 चम्मच
- अजवाइन ½ चम्मच
- जीरा 1 चम्मच
- काली मिर्च साबूत ½ चम्मच
- आलू 6 मीडियम
- प्याज 1
- हरी मिर्च 2 से 3 बारीक कटी हुई
- धनिया पत्ती और पालक के पत्ते आधा कप बारीक कटे हुए
- अनारदाना 1 चम्मच
- आमचूर 1 चम्मच
Dough को तैयार करने के बाद डालना है घी
पहले आटा और मैदा को एक बड़े बर्तन में मिला लें। फिर इसमें चीनी डालकर मिलाएं। इसके बाद थोड़ी-थोड़ा पानी डालकर इसका मीडियम यानि न अधिक सॉफ्ट और न ही अधिक टाइट आटा गूंथ लें। आखिर में आटे में दो चम्मच घी डालकर उसे अच्छी तरह मिला लें। डो तैयार कर उसे 15 मिनट ढककर रख दें।
और पढ़िए –Makke ki Kachori Recipe: वीकेंड पर बनाना है कुछ खास? ट्राय करें मक्के की कचौड़ी रेसिपी
मसाला बनाएं दरदरा
अब साबूत धनिया, जीरा, काली मिर्च, अजवाइन को एक पैन में सेक लें। फिर इन सबको दरदरा पीस लें। फिर आलू को उबाल लें। उबले आलू को ठंडा होने के बाद छील लें। फिर इन आलूओं में दरदरा किया मसाला आधा डाल लें। कुछ मसाला आगे के लिए बचाकर रखना है। इसमें हरी मिर्च, आमचूर, पालक, धनिया पत्ती डालकर उसे अच्छी तरह मिला कर रख दें।
आटे के दो बराबर हिस्से करने हैं
अब गूंथे हुए आटे को दो बराबर हिस्सों में कर बांट लें। दोनों काे बारी-बारी से चकोर शेप में बेल लें। जरूरत पड़ने पर सूखा आटा ले सकते हैं। बेलने के बाद उसके पूरे हिस्से में घी लगा लें। यहां ध्यान रखे इस समय सूखे आटा का प्रयोग नहीं करना है। अब अपने दोनों हाथों का प्रयोग कर उस बिले हुए आटे को दोनों तरफ से रॉल बना लें। रॉल के साइड को हाथ से अंदर कर दें। इससे आटा वेस्ट नहीं होगा। इसके बाद उन रॉल का चाकू की मदद से छोटे-छोटे आकार की लोई में काट लें।
और पढ़िए –Panjiri Ladoo: सर्दी में बनाएं स्पेशल पंजीरी लड्डू, मुंह में आ जाएगा पानी, जानिए रेसिपी
दो लोई से एक लच्छा पराठा तैयार होगा
दो लोई से एक लच्छा पराठा तैयार होगा। पहले एक लोई को लें उसे हाथ से दबाएं फिर उसे बेल लें। फिर इसमें आलू की स्टफिंग भरकर दूसरी लोई बेलकर इसके ऊपर रखकर इस पर एक-दो बार बेलन फेर दें। इसके ऊपर से दरदरा मसाला डाल लें। चिपकने पर मामूली सा सूखा आटे का इस्तेमाल कर लें। आलू भरते हुए उसके कोनों पर अधिक आलू न रखें। आलू पर थोड़ा सा सूख आटा डाल लें। फिर इसे तवे या पैन पर सेक। पहले आंच तेज रखें। एक तरफ से सिकने के बाद पलटकर घी लगाए। जितना घी लगाएंगे उतने ही इसकी परत या लच्छे अलग निकलकर आएंगे। घी लगाने के बाद आंच को धीरे कर लें। दोनों तरफ से पराठा को अच्छे से सेक लें। फिर हल्का ठंडा होने पर क्रश करके खाएं।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
13 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
17 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
18 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
23 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines