हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Potota Storing Tips: पूरे रमज़ान आलू को कैसे रखा जा सकता है? यहां जानिए स्टोर करने के 6 जबरदस्त हैक्स

Aloo Kaise Store Kare: रमज़ान के महीने में पकौड़े सबसे ज्यादा खाए जाते हैं, इसलिए लोग पूरे महीने का स्टॉक लाकर रख लेते हैं. ऐसे में इन्हें सही तरह से रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में आलू अक्सर खराब हो जाते हैं. 

विज्ञापन
आलू स्टोर करने के टिप्स- Image Credit- News24

Potato Storing Tips: रमज़ान का महीना शुरू होते ही घरों में पकवानों की रौनक बढ़ जाती है. पूरे महीने दस्तरखान पर तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पकौड़े खाए जाते हैं. ज्यादातर लोग आलू के पकौड़े बनाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करते हैं. ऐसे में रोजे में बार-बार बाजार जाने के बजाय लोग एक साथ ज्यादा मात्रा में आलू खरीद लेते हैं ताकि पूरे महीने आराम से इस्तेमाल किया जा सके. हालांकि, अब तो मौसम बदल रहा है जिससे आलू खराब होने का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन अगर सही तरीके से स्टोर किया जाए तो आलू जल्दी अंकुरित होने से बचाया जा सकता है. अगर आप चाहते हैं कि पूरे रमज़ान आपके आलू ताजे और अच्छे बने रहें, तो ये 6 जबरदस्त हैक्स जरूर अपनाएं. 

इसे भी पढ़ें- Breakfast Ideas Tips: नाश्ते में बनाएं हेल्दी ओट्स-सूजी इडली, स्वाद भी भरपूर और सेहत भी रहेगी मजबूत

आलू स्टोर करने के टिप्स 

  • आलू को हमेशा ठंडी जगह पर रखें, क्योंकि कई बार गर्मी की वजह से आलू सड़ जाते हैं.  इसलिए आलू को सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें और अगर ज्यादा रोशनी आ रही है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. आलू को किचन के किसी सूखे, ठंडे और हवादार कोने में रखें. 
  • आलू को कभी भी फ्रिज में ना रखें, क्योंकि ऐसा करने से आलू खराब हो सकते हैं. कई रिसर्च के मुताबिक, आलू को फ्रिज में रखने से इसमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदल जाता है. इससे स्वाद बदल जाता है और पकने पर रंग भी गहरा हो सकता है.  
  • आलू को कभी भी किसी दूसरी सब्जी के साथ स्टोर ना करें. ऐसा करने से यह जल्दी खराब हो सकते हैं. आलू और प्याज को कभी भी साथ में स्टोर ना करें. दोनों से निकलने वाली गैस एक-दूसरे को जल्दी खराब कर देती है.
  • आलू को कभी भी बांधकर या प्लास्टिक बैग में नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से आलू के अंदर नमी पैदा होती है, जिससे सड़ने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए आलू को खोलकर या किसी हवादार जगह पर रखें, ताकि लंबे वक्त तक इसे स्टोर किया जा सके. 
  • अगर आपको लग रहा है कि आलू के अंदर नमी पैदा हो रही है तो इसे कुछ देर के लिए धूप में रखें. धूप में रखने के लिए आप 1 दिन का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि इसमें मौजूद नमी को खत्म किया जा सके और आलू को 1 महीने तक स्टोर किया जा सके. 
  • आलू को फ्रेश रखने के लिए आपको नीम के पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से आलू के अंदर कीड़े नहीं लगते और आलू ज्यादा समय तक फ्रेश रहते हैं. गर्मी में कई बार आलू के अंदर से बदबू आने लगती है. नीम की पत्ती से ऐसा नहीं होगा. 

इसे भी पढ़ें- रमजान में भारी प्यास से हो जाते हैं परेशान? सहरी में शामिल करें ये चीजें, शाम तक महसूस करेंगे फ्रेशनेस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola