Aloo Chokha Recipe: आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसे किसी भी चीज के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है। आलू से ढे़रों तरह के व्यंजन बन सकते हैं और इनका स्वाद भी बहुत लजीज होता है।

विज्ञापन

इसलिए सभी आलू को लेकर बहुत खुश रहते हैं, कि कब उन्हें आलू से बनी नई-नई चीजें खाने को मिलेंगी। इसलिए आज हम आपके लिए आलू के चोखे की रेसिपी लेकर आएं है, जिससे आप इसे अपने घर भी आसान तरीके से बना सके और इसका लुत्फ लें सकें। तो चलिए जान लेते हैं इसको बनाने की विधि

विज्ञापन

साम्रगी

250 ग्राम आलू, 1 बड़ा चम्मच प्याज बारीक कटा हुआ, 1 टमाटर कटा हुआ, 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल, 1 बड़ा चम्मच या स्वादानुसार नीबू का रस, स्वादानुसार हरी मिर्च कटी हुई, 2 बड़े चम्मच ताजा कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच अदरक कटा हुआ, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

बनाने की विधि

आलू का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले आपको आलू को अच्छे से धोकर उबालना होगा। इसके बाद आप उबले हुए आलू को छिलकर एक बाउल में रख लें। इसके बाद आप इसे अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद आप इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, नमक और तेल डाल दें और उसे अच्छे से मिला लें।

विज्ञापन

इसके बाद आपका आलू का चोखा बनकर तैयार है, लेकिन आज-कल कुछ लोग इसे टमाटर में भी बनाते है। इसके लिए आपको इस मिश्रण को बनाकर तैयार करना है और उसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसमें जीरा भूने और प्याज डालकर सुनहरा होने दें। इसके बाद जब ये अच्छे से भून जाएं तो इसमें टमाटर डालकर इसे अच्छे से पका लें।

इसके बाद तैयार मिश्रण को इसमें मिलाकर इसे कुछ देर के लिए कम आंच पर पकाएं। इसके बाद गैस तो बंद कर दें और इसमें हरा धनिया काटकर डालें। इसके बाद आपका आलू का चोखा एकदम तैयार है। इसे आप खाने के लिए परोस सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ