Aloe Vera: सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद है एलोवेरा!
Aloe Vera for Weight Loss: विटामिन बी से भरपूर एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं वजन कम करने के लिए भी मददगार होता है।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Aloe Vera for Weight Loss: आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है। तमाम उपाय अपनाने के बाद भी कुछ लोगों का वजन कम नहीं होता है। हालांकि हेल्दी डाइट और रोजाना एक्सरसाइज करने से काफी हद तक वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा अपनी डाइट में एलोवेरा को शामिल करने से भी वेट लॉस में मदद मिलती है।
दरअसल, एलोवेरा को त्वचा के लिए अमृत माना जाता है। इसमें पोषक तत्वों और डिटॉक्सिफाइंग गुणों की उच्च मात्रा होती है। जो पेट की चर्बी कम करने में काफी मददगार होते हैं। इसी के साथ इसके नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं, वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट में एलोवेरा को कैसे शामिल कर सकते हैं।
एलोवेरा को नींबू के रस के साथ पीना काफी फायदेमंद होता है, जो लोग नियमित रूप से इस ड्रिंक को पीते है उनका वजन आसानी से कम हो सकता है। दरअसल, एलोवेरा में विटामिन बी (Vitamin B) की भरपूर मात्रा होती है, जिससे बॉडी में जमा फैट अपने आप एनर्जी में बदलने लगता है और वजन कम में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- Gut Health को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये Diet Plan
सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे वजन घटाने में तो मदद मिलती ही है। साथ ही पेट भी साफ होता है। वहीं गर्म पानी में एलोवेरा जेल मिला कर पीने से इसका लाभ दो गुना बढ़ जाता हैं। इससे पेट की चर्बी आसानी से पिघलने लगती है।
एलोवेरा जेल के अलावा इसका जूस भी पिया जा सकता है। खाना खाने से कम से कम 20 मिनट पहले एक चम्मच एलोवेरा जूस पिएं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होगा। साथ ही वजन भी आसानी से कम होने लगता है। दरअसल, एलोवेरा से शरीर में चयापचय बढ़ता है, जिससे बॉडी में जमा फैट अपने आप तेजी से बर्न होने लगता है।
ये भी पढ़ें- चाहिए Kiara Advani जैसी ग्लोइंग स्किन?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: