Diet Plan For Gut Health

Diet Plan For Gut Health: पाचन तंत्र को मजबूत बनाना हुआ आसान! डाइट प्लान में बदलाव कर शामिल करें 5 चीजें

Diet Plan For Gut Health: अगर लंबे समय तक आपकी गट हेल्थ खराब रहती है तो इससे गैस, कब्ज और मतली आदि पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा डाइजेशन भी खराब होने लगता है।

Diet Plan For Gut Health: खराब लाइफस्टाइल और अस्वस्थ खानपान की वजह से ज्यादातर लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें और सही डाइट लें, लेकिन अगर आपको खाना खाने के बाद डाइजेशन, एसिडिटी और डकार आदि की प्रॉब्लम रहती है तो इसका मतलब है कि आपकी गट हेल्थ अच्छी नहीं है।

विज्ञापन

अगर लंबे समय तक आपकी गट हेल्थ खराब रहती है तो इससे गैस, कब्ज और मतली आदि पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा डाइजेशन भी खराब होने लगता है, जिससे वजन अपने आप बढ़ने लगता है और एलर्जी होने की भी संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि गट हेल्थ सही रहें। आइए अब जानते हैं गट हेल्थ को सही रखने के लिए सही डाइट टिप्स के बारे में।

विज्ञापन

अपनी डाइट में इन 5 चीजों को करें शामिल

1. अगर आपका डाइजेशन खराब है या आपको गट से संबंधित परेशानी है, तो आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फलों को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप केला, अंगूर, कीवी, पाइनएप्पल और वाटरमेलन आदि फलों को सुबह नाश्ते में खाएं।

2. लंच में रस्म और चावल खाना भी फायदमंद होता हैं। रस्म बनाने में आप जीरा, हींग, अदरक, लहसुन और मसालों का इस्तेमाल कर सकते है, जिससे डाइजेशन बेहतर होगा।

विज्ञापन

3. गट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप उबले हुए अंडे भी खा सकते हैं।

4. डाइजेशन को सही रखने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इसके लिए आप सत्तू और मेथी का पानी पी सकते हैं।

विज्ञापन

5. रात में आप जीरा वाले चावल, लौकी की सब्जी, रायता या पालक के पराठें खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलेगा और डाइजेशन भी अच्छा रहेगा।

गट हेल्थ क्यों होती है खराब?

हर समय स्ट्रेस लेने वाले या सोचन वाले के भी डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, ऐसे व्यक्ति का डाइजेस्टिव सिस्टम खाने में मौजूद न्यूट्रिशन्स को अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है जिससे गट हेल्थ पर असर पड़ता है। अधूरी नींद भी डाइजेस्टिव सिस्टम को खराब कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप पर्याप्त व पूरी नींद लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ