26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस? आखिर इस दिन ऐसा क्या हुआ था खास

26 January History: अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर 26 जनवरी के ही दिन गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है? इस सवाल को लेकर कई लोगों के मन में कंफ्यूजन रहती है, जो आज हम दूर कर देंगे. आइए जानते हैं इस सवाल का सीधा जवाब.

Why India Celebrate 26 January

26 जनवरी के दिन क्या हुआ था?

Why Republic Day Celebrated on 26 January: आज से कुछ ही दिनों के बाद पूरा भारत देश गणतंत्र दिवस (Republic Day) की खुशी में मगन हो जाएगा. यह दिन हर भारतीय के लिए बहुत खास है, भले वो भारत में रहते हो या विदेश में. इस दिन को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर इस दिन ऐसा क्या खास हुआ था कि हम इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं? यानी 26 जनवरी के दिन भारत की इस मिट्टी पर ऐसा क्या हुआ था, जिसने इस दिन को भारतीयों के लिए एक इतना जरूरी दिन बना दिया? इस सवाल का जवाब हर भारतीय को मालूम होना चाहिए. अगर आप थोड़ा कंफ्यूज हैं, तो चलिए इसका सीधा और आसान जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

26 जनवरी के दिन ऐसा क्या हुआ कि यह दिन कहलाने लगा ‘गणतंत्र दिवस’

आज से 77 साल पहले 26 जनवरी 1950 को इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में चुना गया था. यानी की यह दिन उत्सव है लोकतंत्र का और उत्सव है संविधान का. दरअसल, 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद, देश को आधिकारिक संविधान की बहुत जरूरत थी. इसलिए 29 अगस्त 1947 को संविधान (Constitution) का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाई गई, जिसका नेतृत्व डॉ. बी.आर. अंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) ने किया. इस समिति में कई बड़े लोग शामिल थे, जैसे के.एम. मुंशी, मुहम्मद सादुल्लाह, अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर, गोपाला स्वामी अयंगार, एन. माधव राव, और टी.टी. कृष्णमाचारी.

कई बदलाव और चर्चा से बना भारत का संविधान

विज्ञापन

साल 1947 को 4 नवंबर के दिन संविधान का मसौदा तैयार होकर संविधान सभा में पेश किया गया, जहां अगले 2 सालों तक खूब चर्चा हुई, बैठकें हुई और कई बदलाव भी किए गए, ताकि यह सविंधान न्याय, भरोसा, इक्वलिटी आदि हर मायने में लोगों को इससे जोड़े. फिर 24 जनवरी 1950 के दिन इस संविधान को स्वीकार कर लिया गया और 308 सदस्यों ने संविधान की दो प्रतियों पर हस्ताक्षर किए. एक हिंदी में और दूसरी अंग्रेजी में. इस कदम ने भारत को एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में स्थापित किया.

24 जनवरी को हुआ स्वीकार थो 26 तरीख को क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

विज्ञापन

रिपोर्ट्स बताते हैं कि संविधान सभा ने तय किया कि संविधान को लागू करने के लिए दो दिन और इंतजार किया जाएगा और फिर 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान देशभर में लागू हुआ. इस तारीख का महत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) से मिलता है. इस दिन कांग्रेस ने अपने लाहौर सत्र के दौरान 26 जनवरी 1930 को ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वाराज के रूप में नामित किया था और सभी भारतीयों को इसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का आग्राह किया. सत्र के दौरान ही पहली बार तिरंगा फहराया गया था. इस सत्र के 20 सालों बाद, 26 जनवरी 1950 को ही देश का संविधान बनकर तैयार हुआ और उसे लागू किया गया. यही वजह है कि इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ