Air Fryer Using Tips: आजकल लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक चीजें ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दी हैं. देश में LPG गैस की दिक्कत की वजह से लोगों ने एयर फ्रायर या इंडक्शन का इस्तेमाल किया जाने लगा है. कम तेल में स्वादिष्ट और कुरकुरी डिश बनाने के लिए अक्सर लोग एयर फ्रायर का इस्तेमाल करते हैं. आप भी खरीद सकते हैं, लेकिन अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो थोड़ी जानकारी होना जरूरी है. सही तरीके से इस्तेमाल करने से ना सिर्फ खाना अच्छा बनता है, बल्कि मशीन भी लंबे समय तक सही चलती है. आइए जानते हैं एयर फ्रायर इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.
इसे भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगेगा दोबारा
एयर फ्रायर क्या होता है?
एयर फ्रायर एक ऐसा किचन अप्लायंस है जिसमें बेहद कम तेल में भी खाना बनाया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें हॉट एयर सर्कुलेशन की मदद से खाना पकाता है और बेहद आसानी से पक जाता है.
पहली बार इस्तेमाल से पहले क्या करें?
- अगर आपने नया एयर फ्रायर खरीदा है तो सीधे खाना बनाने से पहले ये स्टेप जरूर फॉलो करें.
- मशीन को बाहर निकालकर अच्छी तरह से साफ कपड़े से पोंछ लें.
- बास्केट और ट्रे को हल्के साबुन से धोकर सुखा लें.
- 10 मिनट तक खाली एयर फ्रायर को चलाएं.
- इससे नई मशीन की स्मेल खत्म हो जाती है.
प्रीहीट करना क्यों जरूरी है?
जैसे ओवन को पहले गरम किया जाता है, वैसे ही एयर फ्रायर को भी प्रीहीट करना जरूरी होता है. आप 5 मिनट के लिए प्रीहीट करें. इस दौरान इससे खाना जल्दी और बराबर पकता है.
कितना तेल इस्तेमाल करें?
एयर फ्रायर में बहुत ज्यादा तेल की जरूरत नहीं होती. 2 चम्मच तेल काफी होता है. आप ऑयल स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ज्यादा तेल डालने से फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है.
बास्केट को ओवरलोड ना करें
ये सबसे बड़ी गलती होती है कि बास्केट में ज्यादा खाना भरने से एयर सर्कुलेशन रुक जाता है. इसलिए खाना ठीक से नहीं पकता. बेहतर होगा कि हमेशा थोड़ी जगह छोड़ें ताकि हवा सही तरीके से घूम सके.
बीच-बीच में खाना हिलाएं
इसमें अगर आप फ्रेंच फ्राइज, नगेट्स या स्नैक्स बना रहे हैं तो 10 मिनट बाद बास्केट निकालकर हल्का हिला दें. इससे खाना हर तरफ से बराबर पकता है.
सही तापमान और टाइम सेट करें
हर डिश का तापमान अलग होता है. आप अपनी डिश के हिसाब से टाइम सेट करें. ऐसा इसलिए क्योंकि हमेशा रेसिपी के अनुसार टाइम और टेंपरेचर सेट करें.
किन बातों का रखें ध्यान?
- इसके अंदर पानी कभी भी ना डालें.
- मेटल के तेज बर्तन इस्तेमाल ना करें.
- प्लास्टिक या पेपर तभी डालें जब वह हीट-सेफ हो.
इसे भी पढ़ें- गणगौर पूजा के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट घेवर? जानिए पारंपरिक मिठाई की आसान और परफेक्ट रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
19 mins agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
15 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
18 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
20 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
21 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines