AC Kyu Fat Jata Hai: गर्मियां अपने साथ एक नहीं बल्कि कई तरह की परेशानियां लेकर आती है. अक्सर गर्मी बढ़ते ही एसी में ब्लास्ट होना शुरू हो जाते हैं और इस साल कई मामले देखने को भी मिले हैं. अक्सर तेज धूप में लगातार चलने की वजह से कई बार AC का आउटडोर यूनिट जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है. खासकर जिन घरों में आउटडोर यूनिट सीधे धूप में लगा होता है, वहां ओवरहीटिंग का खतरा ज्यादा हो सकता है. ऐसे में कई लोग एसी ना चलाने या खरीदने की सलाह देते हैं. इसी लिस्ट में अगर आप भी शामिल हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जिनकी मदद से एसी का आउटडोर ठंडा रखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- खाली पेट पुदीने का पानी पीने से क्या होता है? यहां जानिए Mint Water के प्रभाव
क्यों गर्म हो जाता है AC का आउटडोर यूनिट?
आउटडोर यूनिट का काम कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालना होता है. इसमें कंप्रेसर और कंडेनसर जैसे पार्ट्स लगे होते हैं, जो लगातार काम करते हैं. बाकी इन कारणों की वजह से एसी का आउटडोर गर्म होता है.
- सीधा धूप पड़ना
- हवा का रास्ता बंद होना
- धूल और गंदगी जमना
- लगातार एसी चलाना
क्या ओवरहीटिंग से आग लग सकती है?
एसी के सीधे ओवरहीटिंग से आग नहीं लगती है, लेकिन अगर AC की वायरिंग खराब है, गैस लीक हो रही है या यूनिट जरूरत से ज्यादा गर्म है तो आग लगने की संभावना बढ़ सकती है. इसलिए आप एसी के टाइम का खास ध्यान रखें.
आउटडोर को सीधे धूप से बचाएं
आउटडोर का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं होता कि आप बिना सोचे-समझे कहीं भी आउटडोर रखवा दें. आपको सीधे धूप पड़ने वाले एरिया पर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे खतरा बढ़ जाता है.
यूनिट के आसपास जगह खाली रखें
आउटडोर यूनिट के चारों ओर पर्याप्त खाली जगह होनी चाहिए. इससे गर्म हवा आसानी से बाहर निकलती रहती है. आप भरे हुए एरिया के पास आउटडोर बिल्कुल ना रखें.
नियमित सफाई करें
धूल और मिट्टी जमा होने से यूनिट जल्दी गर्म हो सकता है. इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई करवाना जरूरी है. आप सर्विस खुद कर सकते हैं या एसी वालों को बुलाकर करवा सकते हैं.
लगातार कई घंटों तक AC ना चलाएं
अगर AC लगातार लंबे समय तक चलता रहेगा तो मशीन पर दबाव बढ़ सकता है. इस दौरान आग लगने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप बीच-बीच में थोड़ी देर का ब्रेक देना बेहतर रहता है.
इसे भी पढ़ें- AC की ड्राईनेस से राहत दिलाता है मिट्टी के घड़े का पानी? जानिए कितना असरदार है ये देसी तरीका
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
13 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
13 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
15 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
17 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
18 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
20 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines