AC की ड्राईनेस से राहत दिलाता है मिट्टी के घड़े का पानी? जानिए कितना असरदार है ये देसी तरीका  

Earthen pot Water In AC Room: पूरे दिन एसी में रहने की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है. ऐसे में मिट्टी का मटका रूम में रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इससे हवा में हल्की नमी पैदा हो जाती है और स्किन का रूखापन दूर हो जाता है. हालांकि, बेहतर होगा कि आप इसे एक बार खुद करके देखें और इस ट्रिक का लुत्फ उठाएं.  

does water bucket help in AC room
1 / 7
does water bucket help in AC room

Matka Water For AC Dryness: गर्मी से बचने के लिए एसी का सहारा लिया जाता है, लेकिन पूरे दिन एसी में रहने की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है. इसके लंबे समय तक इस्तेमाल से कमरे की हवा ड्राई होने लगती है. इसका असर स्किन, गले, आंखों और सांस लेने पर भी पड़ सकता है. ऐसे में कई लोग कमरे में मिट्टी के घड़े या बर्तन में पानी रख देते हैं, ताकि नमी बनी रहे. लेकिन क्या सच में यह देसी तरीका AC की ड्राईनेस कम करने में असरदार है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

AC से क्यों बढ़ती है ड्राईनेस?

AC से क्यों बढ़ती है ड्राईनेस?2 / 7

AC कमरे की गर्म हवा और नमी को खींचकर बाहर निकालता है. इससे हवा में मौजूद मॉइश्चर कम हो जाता है और कमरा सूखा महसूस होने लगता है. इससे गला सूखने, स्किन का रूखापन, आंखों में जलन या होंठ फटने लगते हैं.

विज्ञापन

क्या मिट्टी के घड़े का पानी मदद करता है?

क्या मिट्टी के घड़े का पानी मदद करता है?3 / 7

सोशल मीडिया पर मिट्टी के घड़े में रखा पानी एसी की ड्राईनेस को कम करने का काम करता है. ऐसा काफी हद तक हो सकता है, क्योंकि मिट्टी के बर्तन से धीरे-धीरे पानी भाप की तरह निकलता है. इसकी वजह है कि लोग इसे नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह इस्तेमाल करते हैं.

नेचुरल कूलिंग इफेक्ट

नेचुरल कूलिंग इफेक्ट4 / 7

मिट्टी के बर्तन में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है, जिससे कमरे में हल्की ठंडक और ताजगी महसूस हो सकती है. आपको रखने से बहुत ही ज्यादा फायदा हो सकता है.

विज्ञापन

कमरे को हाइड्रेट रखना

कमरे को हाइड्रेट रखना 5 / 7

मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखने से कमरे का तापमान बहुत ही सही रहता है. एसी में बैठने पर अक्सर रूखापन बढ़ जाता है और स्किन इफेक्ट होने लगती है.

कितना असरदार है ये तरीका?

कितना असरदार है ये तरीका?6 / 7

मिट्टी के घड़े का पानी AC की ड्राईनेस को पूरी तरह खत्म नहीं करता, लेकिन हल्की राहत जरूर दे सकता है. अगर कमरे में बहुत ज्यादा ड्राईनेस हो रही है तो ह्यूमिडिफायर ज्यादा असरदार विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

AC में ड्राईनेस कम करने का दूसरा तरीका

AC में ड्राईनेस कम करने का दूसरा तरीका 7 / 7

मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखने के साथ-साथ आप खुद पर भी ध्यान दें. खूब पानी पिएं और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें.  AC का तापमान बहुत कम न रखें और बीच-बीच में खिड़की खोलकर बाहर की हवा ना आने दें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन