धूप में रखे AC के आउटडोर यूनिट से निकल रही है आग? इन टिप्स से रखें ठंडा, नहीं होगा ब्लास्ट होने का खतरा

Air Conditioner Outdoor Safety Tips: गर्मी में एसी फटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसा आउटडोर यूनिट का ओवरहीट होने की वजह से हो सकता है. अगर आपका आउटडोर धूप में रहता है तो ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ सकता है.

Air Conditioner Outdoor Safety Tips

क्यों गर्म हो जाता है AC का आउटडोर यूनिट? Image Credit- News24

AC Kyu Fat Jata Hai: गर्मियां अपने साथ एक नहीं बल्कि कई तरह की परेशानियां लेकर आती है.  अक्सर गर्मी बढ़ते ही एसी में ब्लास्ट होना शुरू हो जाते हैं और इस साल कई मामले देखने को भी मिले हैं. अक्सर तेज धूप में लगातार चलने की वजह से कई बार AC का आउटडोर यूनिट जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है. खासकर जिन घरों में आउटडोर यूनिट सीधे धूप में लगा होता है, वहां ओवरहीटिंग का खतरा ज्यादा हो सकता है. ऐसे में कई लोग एसी ना चलाने या खरीदने की सलाह देते हैं. इसी लिस्ट में अगर आप भी शामिल हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जिनकी मदद से एसी का आउटडोर ठंडा रखा जा सकता है.  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों गर्म हो जाता है AC का आउटडोर यूनिट?

आउटडोर यूनिट का काम कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालना होता है. इसमें कंप्रेसर और कंडेनसर जैसे पार्ट्स लगे होते हैं, जो लगातार काम करते हैं. बाकी इन कारणों की वजह से एसी का आउटडोर गर्म होता है.

  • सीधा धूप पड़ना
  • हवा का रास्ता बंद होना
  • धूल और गंदगी जमना
  • लगातार एसी चलाना

क्या ओवरहीटिंग से आग लग सकती है?

एसी के सीधे ओवरहीटिंग से आग नहीं लगती है, लेकिन अगर AC की वायरिंग खराब है, गैस लीक हो रही है या यूनिट जरूरत से ज्यादा गर्म है तो आग लगने की संभावना बढ़ सकती है. इसलिए आप एसी के टाइम का खास ध्यान रखें.  

विज्ञापन

आउटडोर को सीधे धूप से बचाएं

आउटडोर का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं होता कि आप बिना सोचे-समझे कहीं भी आउटडोर रखवा दें. आपको सीधे धूप पड़ने वाले एरिया पर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे खतरा बढ़ जाता है.  

यूनिट के आसपास जगह खाली रखें

आउटडोर यूनिट के चारों ओर पर्याप्त खाली जगह होनी चाहिए. इससे गर्म हवा आसानी से बाहर निकलती रहती है. आप भरे हुए एरिया के पास आउटडोर बिल्कुल ना रखें.

विज्ञापन

नियमित सफाई करें

धूल और मिट्टी जमा होने से यूनिट जल्दी गर्म हो सकता है. इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई करवाना जरूरी है. आप सर्विस खुद कर सकते हैं या एसी वालों को बुलाकर करवा सकते हैं.

लगातार कई घंटों तक AC ना चलाएं

अगर AC लगातार लंबे समय तक चलता रहेगा तो मशीन पर दबाव बढ़ सकता है. इस दौरान आग लगने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप बीच-बीच में थोड़ी देर का ब्रेक देना बेहतर रहता है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ