गर्मी का मौसम आते ही लोगों का डेली-रूटीन पूरी तरह बदल जाता है. बाहर की तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए घर, ऑफिस और कार में एसी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. ऐसे में लोग बाहर से आते ही एसी के नीचे बैठ जाते हैं, एसी की ठंडी हवा मिलते ही शरीर को तुरंत राहत महसूस होती है. लेकिन इसी बीच कई लोग ज्यादा ठंडक पाने के लिए एसी का तापमान बहुत कम यानी 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं. शुरुआत में यह आराम देता है, लेकिन धीरे-धीरे शरीर पर इसका गलत असर पड़ने लगता है, जिसकी जानकारी अक्सर लोगों को नहीं रहती है. आइए जानते हैं एसी कितने तापमान में चलाना चाहिए?
यह भी पढ़ें: लंच में झटपट बनाएं लहसुन की क्रिस्पी भुजिया, मक्के की रोटी के साथ करें सर्व, उंगलियां चाटते रह जाएंगे
AC का सही तापमान कितना होना चाहिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एसी का तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे सुरक्षित और आरामदायक माना जाता है. इस तापमान पर शरीर का प्राकृतिक तापमान संतुलित रहता है और अचानक ठंड लगने का खतरा भी कम होता है. बहुत कम तापमान रखने से शरीर को बार-बार बाहर की गर्मी और अंदर की ठंडक के बीच तालमेल बैठाने में परेशानी होती है. इससे इम्यून सिस्टम भी प्रभावित हो सकता है और सिर दर्द, जकड़न आदि की समस्या भी हो सकती है. सही तापमान पर एसी चलाने से बिजली की बचत भी होती है और अच्छी नींद लेने में भी मदद मिलती है.
बहुत ठंडा AC चलाने से होने वाली समस्याएं
एसी की हवा वातावरण की नमी को कम कर देती है, जिससे हवा सूखी हो जाती है. इसका असर सबसे पहले त्वचा, आंखों और सांस की नली पर पड़ता है. ज्यादा ठंडे तापमान में रहने से गले में खराश, सूखी खांसी, बार-बार छींक और एलर्जी की समस्या हो सकती है. साथ ही, लंबे समय तक ठंडे कमरे में बैठने से मांसपेशियों में अकड़न और जोड़ों में दर्द भी बढ़ सकता है. इसके अलावा त्वचा रूखी हो सकती है और आंखों में जलन महसूस हो सकती है, इसलिए बेहतर है कि एसी का संतुलित उपयोग करें, ताकि आपकी हेल्थ पर कोई बुरा असर न पड़े.
यह भी पढ़ें: बार-बार हो रहा कान में दर्द? इसे मामूली न समझें, मुंह या गले के कैंसर का भी हो सकता है संकेत
संबंधित खबरें
ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
3 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
6 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
20 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
23 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
23 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
1 day agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines