House Hacks: लोग अक्सर घर में खुशबू और पूजा के लिए अगरबत्ती जलाते हैं, लेकिन वो ज्यादातर इसे जलाकर भूल जाते हैं. दिक्कत अगरबत्ती जलाने में नहीं है बल्कि उसे जलाकर किस जगह रखा गया है और आसपास क्या सामान रखा है, इसमें हो सकती है. कई बार अगरबत्ती (Incense) गलत जगह लगाने से घर में बड़े हादसे तक हो जाते हैं. इसलिए अगरबत्ती जलाते समय आसपास की जगह पर ध्यान देना भी जरूरी होता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 जगहें जहां अगरबत्ती (Agarbatti) जलाने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें – कमरे में रहती है उमस और चिपचिपी हवा तो कटोरी में भरकर रख दीजिए यह चीज, ह्यूमिडिटी दूर हो जाएगी
पर्दे या खिड़की के बिल्कुल पास
अगरबत्ती को कभी भी पर्दे या खिड़की के बिल्कुल पास हवादार जगह पर न रखें क्योंकि तेज हवा से उसकी जलती हुई राख इधर-उधर फैल सकती है जिसकी वजह से आग लगने की संभावना बढ़ सकती है. खिड़की के पास लगे पर्दे भी अगरबत्ती की आग की लपेट में आ सकते हैं. अगर आपको खिड़की के पास ही अगरबत्ती रखनी हो तो अगरबत्ती और खिड़की के बीच दूरी बनाकर रखें.
कागज, किताबों और पूजा की सामग्री के बीच
अगर आप पूजा की जगह ही अगरबत्ती जलाकर रखते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसके आसपास कागज, रुई, कपूर के पैकेट, माचिस या धार्मिक किताबें न रखी हों. जलती अगरबत्ती को ऐसी जगह रखने के बजाय किसी अगरबत्तीदान में रखें.
लकड़ी की अलमारी या फर्नीचर पर
कभी भी अगरबत्ती को जलाकर लकड़ी की सतह पर बिना किसी स्टैंड के न रखें. ऐसा करने से उसकी गर्म राख सतह पर गिर सकती है या फिर अगरबत्ती लुढ़क भी सकती है जिससे आग लगने और नुकसान होने का डर होता है.
ऐसी जगह जहां बच्चे या पालतू जानवर पहुंच सकें
अगरबत्ती को कभी भी ऐसी किसी जगह न रखें जहां पर बच्चे या फिर पालतू जानवर आसानी से पहुंच सकें. अगरबत्ती को हमेशा ऊंची और स्थिर जगह पर रखें ताकि इसके लुढ़ककर गिरने का भी डर न हो. सिर्फ ऊंचाई ही नहीं बल्कि ये भी देखें कि इसके आसपास कोई ऐसी चीज न हो जिससे अगरबत्ती गिर जाए.
हवा के तेज बहाव वाली जगह
कभी भी अगरबत्ती को सीधे पंखे के नीचे न रखें. पंखे की तेज हवा से अगरबत्ती की राख इधर-उधर उड़ सकती है. जलती राख इधर-उधर गिरने से आग लग सकती है.
यह भी पढ़ें – जूते धोने की झंझट छोड़िए, गंदे जूतों की इन घरेलू चीजों से करें फटाफट सफाई
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
17 mins agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
2 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
2 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
6 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
6 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
7 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
7 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
9 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
23 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines