Afternoon slump: ऐसा कई बार होता है कि दिन का खाना खाते ही व्यक्ति को नींद आने लगती है और आराम करने का मन होने लगता है। चाहे बड़े हों या बच्चे, यह समस्या हर किसी के साथ आती है। जिस कारण किसी काम में मन नहीं लगता और बस चाय या कॉफी का खयाल आता है। ऐसा लगता है कि अगर इनका सेवन नहीं किया गया तो काम करते समय नींद ही न लग जाए।
इसके साथ ही ऐसे लोग भी हैं जो दिन के खाने के बाद चिड़चिड़े हो जाते हैं, गुस्सा करने लगते हैं, जिससे मूड भी खराब हो जाता है। क्या आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है? अगर हां, तो एक्सपर्ट के मुताबिक आपको अपने खाने में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, जिससे आपकी बॉडी एक्टिव रहे और दिन के खाने के बाद नींद और आलस्य से कोई वास्ता न रहे।
खाने में घी का करें इस्तेमाल
एक्सपर्ट के मुताबिक आपको खाने में घी का इस्तेमाल करना चाहिए। खासकर जिन लोगों में विटामिन D और B12 की कमी है, उन्हें दिन के खाने में घी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह सेहत और शरीर दोनों के लिए काफी अच्छा है। इसके साथ ही अगर आप कॉन्स्टिपेशन, पिगमेंटेशन या थायराइड के शिकार हैं तो आपको अपने लंच में एक चम्मच घी जरूर लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- क्या है क्रोनिक फटीग सिंड्रोम? तनुश्री दत्ता को हुई ये बीमारी, फूट-फूटकर बताया हाल
चटनी
ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें खाने के साथ चटनी खाना बहुत पसंद होता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चटनी खाना पसंद नहीं करते। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आज से ही अपने लंच में किसी भी चीज की चटनी का सेवन शुरू कर दीजिए। एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप चटनी को दिन के खाने के साथ खाते हैं तो इससे आपको नींद नहीं आएगी। इसके साथ ही चटनी आपको पूरा दिन एक्टिव रखने में भी मदद करेगी।
ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बारिश में भीगने के बाद बिगड़ गई तबीयत, इस घरेलू नुस्खे से बुखार-खांसी में मिलेगा आराम
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
9 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
13 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
16 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines