उत्तर प्रदेश सरकार ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है. सरकार के इस फैसले के बाद एनालॉग पनीर, क्रीम, घी, छेना और खोया जैसी चीजें अब प्रदेश में बनाए, स्टोर या बेचे नहीं जा सकेंगे. यह नियम सिर्फ एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर ही लागू होता है. इसको लेकर सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद डेयरी प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को बरकरार रखना है और लोगों की सेहत से बिल्कुल भी खिलवाड़ नहीं करना है.
इसे भी पढ़ें- लाल किले के पास शाम को कहां जाएं? 10 किमी के दायरे में हैं ये जगहें… आप भी करें एक्सप्लोर
क्या होता है एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट?
एनालॉग डेयरी ऐसे प्रोडक्ट होते हैं जो देखने या इस्तेमाल में दूध से बने डेयरी प्रोडक्ट जैसे हो सकते हैं, लेकिन उन्हें तैयार करने में दूध के बजाय दूसरी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. यानी एनालॉग पनीर जरूरी नहीं कि दूध से बने पनीर जैसा ही हो. इसी तरह एनालॉग घी में भी दूध से मिलने वाले फैट के बजाय दूसरे फैट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
यूपी सरकार ने क्यों लगाया बैन?
यह फैसला दूध और दूध से बने उत्पादों की क्वालिटी को लेकर हुए टेस्ट के बाद आया है. रिपोर्टों के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा विभाग ने टेस्ट में कुछ जगहों पर दूध और डेयरी उत्पादों में रिफाइंड तेल, अलग-अलग तरह के फैट और सोयाबीन के इस्तेमाल के मामले सामने आए. इसलिए सरकार ने तुरंत बंद करने का फैसला लिया है.
किन डेयरी प्रोडक्ट्स पर लगी रोक?
- एनालॉग पनीर या चीज
- एनालॉग क्रीम
- एनालॉग घी
- एनालॉग छेना
- एनालॉग खोया
क्या एनालॉग का मतलब जहरीला होता है?
यह बात समझना बहुत जरूरी है कि हर एनालॉग प्रोडक्ट को सीधे जहरीला कहना सही नहीं है. हालांकि, एनालॉग और मिलावटी प्रोडक्ट एक ही चीज नहीं हैं. समस्या तब ज्यादा गंभीर होती है जब किसी ऐसे उत्पाद को असली दूध या डेयरी प्रोडक्ट में बेचा जाए, जबकि उसकी बनावट अलग हो.
असली पनीर और एनालॉग पनीर में क्या अंतर?
असली पनीर दूध से तैयार होता है, जबकि एनालॉग वाली चीजों में दूध के बजाय दूसरी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं. इसी वजह से सिर्फ देखकर पता लगाना मुश्किल होता है कि यह है या नहीं. हालांकि, दोनों का स्वाद भी एक जैसा लगता है.
घी में ऐसे समझें फर्क
असली घी दूध से मिलने वाले मिल्क फैट से तैयार किया जाता है. अगर किसी प्रॉडक्ट में दूसरे तेल या फैट का इस्तेमाल करके उसे घी के रूप में बेचा जाए तो यह एनालॉग घी माना जाएगा. इसमें वनस्पति तेल मिलाया जाता है, जिसका रंग अलग होता है. यही वजह है कि घी और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट खरीदते समय भरोसेमंद ब्रांड देखना जरूरी है.
एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स से बचने के लिए क्या करें?
- पैक्ड प्रोडक्ट का लेबल और सामग्री जरूर पढ़ें. साथ ही, बहुत सस्ते डेयरी प्रोडक्ट को बिल्कुल न खरीदें.
- खुले पनीर, खोया या घी के लिए भरोसेमंद दुकानदार को ही सेलेक्ट करें. सिर्फ रंग या खुशबू देखकर किसी चीज को असली या नकली तय न करें.
- किसी प्रोडक्ट में मिलावट का पक्का पता लगाने के लिए फूड लैब से टेस्ट करवाएं.
इसे भी पढ़ें- Home Decor: पुरानी मोमबत्ती से बनाएं रंगीन फूल, आसान है ये क्रिएटिव DIY तरीका
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
5 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
5 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
6 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
7 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
9 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
9 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
10 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
12 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines