Healthy Breakfast Recipe: 55 की उम्र में भी फिट और एनर्जेटिक दिखने वाले R. Madhavan अपनी सिंपल डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए काफी चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पसंदीदा ब्रेकफास्ट का खुलासा किया, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए. वो कोई महंगी या फैंसी डिश नहीं खाते बल्कि साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं और ब्रेकफास्ट में कुझी पनियारम (Kuzhi Paniyaram) खाना पसंद करते हैं. यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है. देर किस बात की आइए इस लेख में पनियारम बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं, जिसे कुछ ही दर में तैयार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारतीय रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का समय; यात्रियों से की ये अपील
क्या है कुझी पनियारम?
कुझी पनियारम साउथ इंडिया की फेमस डिश है, जिसे फर्मेंटेड चावल और उड़द दाल के बैटर से बनाया जाता है. इसे खास पनियारम पैन में कम तेल में पकाया जाता है. आप इसे अपनी पसंदीदा चीजों के साथ पका सकते हैं.
घर पर ऐसे बनाएं कुझी पनियारम
सामग्री
- डोसा बैटर- 1 कप इडली बैटर
- प्याज- 1 बारीक कटा
- हरी मिर्च- 2
- करी पत्ता- 2
- राई- 1 छोटा चम्मच
- थोड़ा सा तेल
- नमक- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर बैटर में प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ता मिला लें.
- अब इसे बैटर के लिए पनियारम पैन गर्म करें और हर सांचे में थोड़ा तेल डालें.
- अब बैटर डालकर दोनों तरफ गोल्डन होने तक पकाएं. आप बीच में कॉर्न भी डाल सकते हैं.
- एक प्लेट में निकालें और नारियल चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं गुजरात का मशहूर जलेबी-फाफड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
3 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
3 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
4 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
5 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
7 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
8 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
10 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines