Aate Aur Pyaz Ka Kurkura Cheela: क्या आप भी रोज-रोज का पराठा, रोटी-सब्जी या सामान्य चीला खाकर बोर हो गए हैं, और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं? तो आटे और प्याज का कुरकुरा चीला आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. अक्सर लोग स्वाद और बोरियत के कारण अपने सुबह की पहली मील को छोड़ देते हैं, और कुछ भी उल्टा सीधा खा लेते हैं. इसका सीधा असर दिनभर की एनर्जी पर देखने को मिलता है. इसलिए जरूरी है कि हम कुछ ऐसा खाएं, जो स्वाद में भी अच्छा हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, इसलिए आटे का चीला आपके लिए बेस्ट हो सकता है. यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है, बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से मुलायम होती है, जिस कारण यह चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. अगर आपको खाना बनाना नहीं आता है, तो तनाव की कोई बात नहीं है, क्योंकि हम आपको इस स्टोरी में आसानी से इसे बनाने की रेसिपी बताएंगे.
यह भी पढ़ें: लंच के बाद क्यों आने लगती है हद से ज्यादा सुस्ती? जानें इसके पीछे के 5 बड़े कारण
चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा
- 1/2 छोटा चम्मच सूजी
- 1 मध्यम आकार का बारीक कटा प्याज
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत के हिसाब से पानी
- सेंकने के लिए थोड़ा-सा तेल
- इस डिश को और हेल्दी बनाने के लिए बारीक कटा हरा धनिया, थोड़ा जीरा या अजवाइन भी मिला सकते हैं.
मिनटों में कैसे बनाएं आटा चीला
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बिना गुठली वाला पतला और चिकना घोल तैयार करें. इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि घोल बहुत गाढ़ा न हो, क्योंकि पतला घोल चीले को ज्यादा कुरकुरा बनाता है.
- इसके बाद तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और हल्का-सा तेल लगाकर चिकना कर लें.
- अब तैयार घोल को तवे पर गोल आकार में समान रूप से फैलाएं.
- चीले को लगभग 1 से 2 मिनट तक पकाएं और जब किनारे सुनहरे दिखने लगें, तब थोड़ा-सा तेल डालकर सावधानी से पलट दें. दूसरी तरफ से भी सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छी तरह सेंक लें.
- इसी तरह पूरे घोल से सभी चीले तैयार करें और उन्हें गर्मागर्म हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Birra Roti Recipe: नाश्ते को बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट, मिनटों में तैयार करें बुंदेलखंड की बिर्रा
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines