लंच के बाद क्यों आने लगती है हद से ज्यादा सुस्ती? जानें इसके पीछे के 5 बड़े कारण

दोपहर का खाना खाने के बाद अचानक नींद, आलस या थकान अक्सर महसूस होता है. कई लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे खानपान, डेली रूटीन और कई कारण हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई.

Postprandial Somnolence Causes
1 / 6

आपने अक्सर गौर किया होगा कि जैसे ही आप दोपहर के समय खाना खाते हैं (लंच) कर लेते हैं, तो उसके तुरंत बाद इतनी ज्यादा सुस्ती और नींद आने लगती है, कि मानों आंखे हल्की सी बंद हुई और घंटों सोना पक्का. इस समस्या के कारण न सिर्फ तनाव बढ़ जाता है, बल्कि बार-बार नींद आने लगती है. ऐसे में मन में सवाल उठता है आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब.  

विज्ञापन

लंच के बाद नींद क्यों आने लगती है?

लंच के बाद नींद क्यों आने लगती है?2 / 6

दोपहर का लंच करने के बाद शरीर उस भोजन को पचाने में ज्यादा एनर्जी लगाता है. ऐसे में अगर खाने में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, ज्यादा चीनी और प्रोटीन व फाइबर कम हों, तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़कर फिर गिर सकती है, जिससे थकान, आलस और नींद महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाना

ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाना3 / 6

अगर आपके लंच में सफेद चावल, मैदा, मिठाई या मीठे ड्रिंक हैं, तो ब्लड शुगर पहले तेजी से बढ़ती है और फिर अचानक गिर सकती है. यही उतार-चढ़ाव के कारण शरीर में थकान, आलस और नींद जैसी परेशानी पैदा हो सकती है.

प्रोटीन और फाइबर की कमी

प्रोटीन और फाइबर की कमी 4 / 6

दाल, पनीर, दही, अंडा, सोयाबीन या अन्य प्रोटीन वाले फूड शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं. वहीं फाइबर भोजन के पाचन को धीमा करता है और ब्लड शुगर को ज्यादा स्थिर रखने में मदद करता है. शरीर में इनकी कमी होने पर खाना जल्दी पचता है और ऊर्जा भी जल्दी कम होने लगती है और सुस्ती महसूस होने लगती है.

विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा खाना बन सकता है परेशानी

जरूरत से ज्यादा खाना बन सकता है परेशानी5 / 6

एक बार में जरूरत से ज्यादा खाने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. ऐसे में शरीर को इसे पचाने में ज्यादा एनर्जी खर्च करनी पड़ती है, जिससे भारीपन, आलस और काम करने की इच्छा में कमी की समस्या महसूस हो सकती है.

पानी की कमी भी एक वजह

पानी की कमी भी एक वजह6 / 6

अगर शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाए, तो डिहाइड्रेशन के कारण थकान और ध्यान लगाने में मुश्किल हो सकती है. इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, खासकर दोपहर के लंच के पहले और बाद में, तो जरूर. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें:-कूलर के पानी में पनप रहे हैं डेंगू के मच्छर? मिनटों में ऐसे करें अच्छे से सफाई अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन