Aata Guthne Ka Tarika: रमजान के पूरे महीने रोजा रखा जाता है और सेहरी खाई जाती है. इस दौरान हर मुसलमान सुबह सूरज निकलने से 2 घंटे पहले उठकर सेहरी की तैयारी करता है. कुछ लोग रात को खाना बनाकर रख लेते हैं, लेकिन रोटियां तो सबसे गरमागरम ही चाहिए होती हैं. इसलिए वक्त कम होने की वजह से लोग रात में ही आटा गूंथ कर रख लेते हैं, लेकिन ठंडा आटा सख्त हो जाता है, जिससे रोटियां भी सॉफ्ट नहीं बनती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक आसान किचन हैक खूब वायरल हो रहा है, जिसकी मदद से आप सिर्फ 10 सेकंड में फ्रिज के आटे को फिर से मुलायम बना सकते हैं. साथ ही, इससे रोटियां भी फूली हुई बनेंगी. ऐसे में अगर आप भी सेहरी में जल्दी या सॉफ्ट रोटियां बनाना चाहते हैं और रात को आटा गूंथ कर रखना है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर कुछ आसान टिप्स साझा किए गए हैं जिनकी मदद से आटा सॉफ्ट किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- मार्च के महीने में बना रहे हैं घूमने का प्लान? यहां जानिए IRCTC के सस्ते 2 टूर पैकेज… कम बजट में हो जाएगा काम
10 सेकंड वाला वायरल आटा हैक क्या है?
यह हैक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस हैक में बिना ज्यादा मेहनत किए आटे को सॉफ्ट बनाया जा सकता है. बस इस एक ट्रिक से आटा फिर से मुलायम हो जाएगा और बेलने में आसान लगेगा.
क्या करें?
- फ्रिज से आटा निकालकर एक बाउल में रखें.
- अब हथेलियों पर थोड़ा गुनगुना पानी लगाएं.
- आटे को 8–10 सेकंड हल्के हाथ से मसलें.
- चाहें तो आटे को ढककर 2 मिनट के लिए रख दें.
आटा सॉफ्ट करने का दूसरा तरीका
आटे को सॉफ्ट करने का दूसरा तरीका भी बहुत ही आसान है. इसकी मदद से सिर्फ 2 मिनट में आटा मुलायम हो जाएगा. इससे आपको ओवन या माइक्रोवेव की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि आटे को माइक्रोवेव सेफ बाउल में रखकर ऊपर से गीला कपड़ा रखना होगा. लगभग 10 सेकंड माइक्रोवेव करने के बाद आटे को इस्तेमाल करें.
क्यों सख्त हो जाता है फ्रिज में रखा आटा?
आटा बाहर रखा जाए तो खमीर होने का डर रहता है और अगर फ्रिज में रख दिया जाए तो आटा सख्त हो जाता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ऐसा होता क्यों है. कहा जाता है कि फ्रिज की ठंडक से आटे की नमी कम हो जाती है. खुला रखने पर आटा सूख जाता है और ज्यादा देर स्टोर करने से ग्लूटेन टाइट हो जाता है. इसलिए हमेशा आटे को एयरटाइट कंटेनर में करके रखें.
इसे भी पढ़ें- स्किन से स्ट्रेच मार्क्स को करना चाहते हैं गायब? बिना महंगा ट्रीटमेंट लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे… तुरंत दिखेगा फायदा
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
8 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
14 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
18 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines