आटा गूंथने का ये हैक हो रहा वायरल, सेहरी में सिर्फ 10 सेकंड में मुलायम हो जाएगा फ्रिज का आटा और रोटियां भी बनेंगी सॉफ्ट

Soften Dough From Fridge: रोजा रखने के लिए सेहरी में उठा जाता है और फ्रेश खाना बनाया जाता है. इसलिए कुछ लोग आटा रात में गूंथ कर रख लेते हैं, लेकिन सख्त होने से रोटी वक्त पर नहीं बन पाती. ऐसे में इस लेख में बताए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.  

Soften Dough From Fridge

10 सेकंड वाला वायरल आटा हैक क्या है? Image Credit- Shutterstock

Aata Guthne Ka Tarika: रमजान के पूरे महीने रोजा रखा जाता है और सेहरी खाई जाती है. इस दौरान हर मुसलमान सुबह सूरज निकलने से 2 घंटे पहले उठकर सेहरी की तैयारी करता है. कुछ लोग रात को खाना बनाकर रख लेते हैं, लेकिन रोटियां तो सबसे गरमागरम ही चाहिए होती हैं. इसलिए वक्त कम होने की वजह से लोग रात में ही आटा गूंथ कर रख लेते हैं, लेकिन ठंडा आटा सख्त हो जाता है, जिससे रोटियां भी सॉफ्ट नहीं बनती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक आसान किचन हैक खूब वायरल हो रहा है, जिसकी मदद से आप सिर्फ 10 सेकंड में फ्रिज के आटे को फिर से मुलायम बना सकते हैं. साथ ही, इससे रोटियां भी फूली हुई बनेंगी. ऐसे में अगर आप भी सेहरी में जल्दी या सॉफ्ट रोटियां बनाना चाहते हैं और रात को आटा गूंथ कर रखना है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर कुछ आसान टिप्स साझा किए गए हैं जिनकी मदद से आटा सॉफ्ट किया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 सेकंड वाला वायरल आटा हैक क्या है?

यह हैक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस हैक में बिना ज्यादा मेहनत किए आटे को सॉफ्ट बनाया जा सकता है. बस इस एक ट्रिक से आटा फिर से मुलायम हो जाएगा और बेलने में आसान लगेगा.

क्या करें?

  • फ्रिज से आटा निकालकर एक बाउल में रखें.
  • अब हथेलियों पर थोड़ा गुनगुना पानी लगाएं.
  • आटे को 8–10 सेकंड हल्के हाथ से मसलें.
  • चाहें तो आटे को ढककर 2 मिनट के लिए रख दें. 

आटा सॉफ्ट करने का दूसरा तरीका

आटे को सॉफ्ट करने का दूसरा तरीका भी बहुत ही आसान है. इसकी मदद से सिर्फ 2 मिनट में आटा मुलायम हो जाएगा. इससे आपको ओवन या माइक्रोवेव की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि आटे को माइक्रोवेव सेफ बाउल में रखकर ऊपर से गीला कपड़ा रखना होगा. लगभग 10 सेकंड माइक्रोवेव करने के बाद आटे को इस्तेमाल करें. 

विज्ञापन

क्यों सख्त हो जाता है फ्रिज में रखा आटा?

आटा बाहर रखा जाए तो खमीर होने का डर रहता है और अगर फ्रिज में रख दिया जाए तो आटा सख्त हो जाता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ऐसा होता क्यों है. कहा जाता है कि फ्रिज की ठंडक से आटे की नमी कम हो जाती है. खुला रखने पर आटा सूख जाता है और ज्यादा देर स्टोर करने से ग्लूटेन टाइट हो जाता है. इसलिए हमेशा आटे को एयरटाइट कंटेनर में करके रखें.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ