Traditional Aam Panna Recipe For Heatwave: देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है, दोपहर की तेज धूप, गर्म हवाएं और लू लोगों को परेशान कर रही हैं. ऐसे मौसम में शरीर में पानी की कमी, थकान और कमजोरी महसूस होना आम बात है. कई लोग राहत पाने के लिए बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं, लेकिन वह उस तरीके से फायदा नहीं पहुंचाते, जैसा शरीर को चाहिए होता है. ऐसे में कच्चे आम से बनने वाला आम पन्ना एक बेहतरीन देसी ड्रिंक साबित हो सकता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ प्यास बुझाने में मदद करता है और गर्मी के दिनों में काफी रिफ्रेश महसूस कराता है. कई लोग इसे लू से बचाव के लिए भी पारंपरिक घरेलू पेय मानते हैं.
यह भी पढ़ें:AC साफ करने का स्मार्ट तरीका! रिमोट का ये बटन दबाते ही खुद हो जाएगा क्लीन
आम पन्ना बनाने के लिए चाहिए ये चीजें Aam Panna Recipe
- 2 कच्चे आम
- 3 चम्मच ब्राउन शुगर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 2 चम्मच काला नमक
- 1 चम्मच साधारण नमक
- 2 कप पानी
- 1 चम्मच पुदीने के पत्ते
- क्रश्ड आइस
घर पर ऐसे तैयार करें लू से राहत देने वाला आम पन्ना Ghar Par Aam Panna Kaise Banayein
- सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर उबाल लें या भून लें.
- उबलने के बाद उन आमों को एक साइड निकाल कर रखे दें और जब आम ठंडे हो जाएं तो उनका छिलका हटाकर गूदा निकाल लें.
- अब मिक्सर में आम का गूदा और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें.
- इस पेस्ट को पैन में डालें और इसमें ब्राउन शुगर मिलाकर हल्की आंच पर पकाएं, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए.
- इसके बाद गैस बंद करें और इसमें जीरा पाउडर, काला नमक और साधारण नमक मिलाएं.
- अब एक गिलास में 1-2 चम्मच तैयार मिश्रण डालें, ऊपर से ठंडा पानी और बर्फ मिलाएं.
- पुदीने के पत्तों से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
यह भी पढ़ें: कितने डिग्री तापमान में जलने लग जाती है इंसानों की स्किन? हैरान कर देगा जवाब
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
3 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
7 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
10 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines