कितने डिग्री तापमान में जलने लग जाती है इंसानों की स्किन? हैरान कर देगा जवाब

अक्सर लोगों का गर्मी को लेकर सवाल रहता है कि कितनी डिग्री गर्मी पड़ने पर स्किन जलने लगती है? आइए जानते हैं इसका जवाब.

skin kitni degree mein jal jaati hai
1 / 7

देश के कई राज्यों में गर्मी का असर इतना ज्यादा बढ़ने लगा है कि लोगों के बीच हेल्थ और स्किन को लेकर डर बना रहता है. कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या ज्यादा गर्मी पड़ने से स्किन जल सकती है? आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर2 / 7

भारत के कई हिस्सों में इस समय गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. तेज धूप और लू के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है.

विज्ञापन

हीटवेव के बीच बढ़ा बड़ा सवाल

हीटवेव के बीच बढ़ा बड़ा सवाल3 / 7

42-43 तापमान होने के कारण गर्मी का ज्यादा एहसास हो रहा है, जिसे लेकर लोगों के मन में यह सवाल उठने लगता है कि आखिर इंसान की त्वचा कितनी गर्मी सह सकती है. क्या सिर्फ बाहर की गर्म हवा से स्किन जल सकती है या इसके पीछे कोई और वजह होती है.

इतने तापमान पर स्किन को होने लगता है नुकसान

इतने तापमान पर स्किन को होने लगता है नुकसान4 / 7

विशेषज्ञों के अनुसार अगर त्वचा लंबे समय तक लगभग 44 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा तापमान के संपर्क में रहे तो नुकसान शुरू हो सकता है. वहीं ज्यादा गर्म सतह या आग के संपर्क में आने पर जलने का खतरा काफी तेजी से बढ़ जाता है.

विज्ञापन

गर्म लोहे और सड़क से ज्यादा खतरा

गर्म लोहे और सड़क से ज्यादा खतरा5 / 7

धूप में खड़ी कार, बाइक की सीट, लोहे की रेलिंग और सड़क का डामर बहुत ज्यादा गर्म हो सकता है. कई बार इनका तापमान हवा से कहीं ज्यादा होता है, जिससे त्वचा कुछ सेकंड में जल सकती है.

बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा

बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा6 / 7

बच्चों की त्वचा काफी संवेदनशील होती है, जबकि बुजुर्गों की त्वचा जल्दी प्रभावित हो सकती है. इसलिए दोपहर के समय इन्हें तेज धूप से बचाना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन

गर्मी से बचने के आसान तरीके

गर्मी से बचने के आसान तरीके7 / 7

घर से बाहर निकलते समय छाता, टोपी और हल्के कपड़ों का इस्तेमाल करें. खूब पानी पिएं और बिना जरूरत दोपहर की तेज धूप में बाहर जाने से बचें.   अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels/AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन