Village With One Kidney: आपने अपने जीवन में कई अनोखे गांवों के बारे में सुना होगा. लेकिन जिस गांव के बारे में हम इस स्टोरी में आपको बताएंगे, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. रिपोर्ट्स बताते हैं कि इस गांव में अधिकतर लोगों के पास सिर्फ एक ही किडनी है, यानी ये गांव एक ही किडनी के भरोसे जी रहा है. आखिर इस एक किडनी के पीछे क्या है? और ये अनोखा गांव कहां है, चलिए आपके सभी सवालों का जवाब जानते हैं.
यह भी पढ़ें: दुनिया की वो रहस्यमयी झील जहां पक्षी पानी छूते ही बन जाते हैं पत्थर, वैज्ञानिक भी दंग
कहां है एक किडनी वाला गांव?
हम जिस गांव की बात कर रहे हैं, उसका असली नाम होकसे (Hokse Village) है, जिसे किडनी वैली (Kidney Valley) के नाम से भी जाना जाता है. यह गांव भारत के पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) में स्थित है. अब सवाल उठता है कि आखिर इस गांव का नाम ऐसा क्यों पड़ा? तो बता दें कि इस गांव में रहने वाले लोगों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों कि हैं, जिनके पास सिर्फ एक ही किडनी है और वह उसी एक किडनी के सहारे अपनी जिंदगी जीते हैं. इस एक किडनी की वजह से उन्हें आगे चलकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन उनकी मजबूरी ने उनका यह हाल बना दिया है.
आखिर एक ही किडनी क्यों?
अगर आप सोच रहे हैं कि इस गांव में पैदा होने वाले लोगों के पास बचपन से ही एक किडनी होती है, तो ऐसा कुछ नहीं है. दरअसल, इस गांव में गरीबी बहुत ज्यादा है. लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी किडनी को बेच देते हैं, और इससे जो पैसा उन्हें मिलता है, उससे अपना परिवार चलाते हैं.
इलाके में होती है अंगों की तस्करी
मीडिया रिपोर्ट्स बताते हैं कि इस गांव व आसपास के इलाके में अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं. जो भोले-भाले लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर झूठे वादों और लालच में फंसाकर उनकी किडनी निकलवा लेते हैं. पीड़ित बताते हैं कि उन्हें कहा जाता था कि एक किडनी निकलवाने के बाद वहां दूसरी नई किडनी खुद बनने लगेंगी.
यह भी पढ़ें: दोस्तों के साथ पहाड़ों पर जाने का हो रहा है मन? हिमाचल प्रदेश की इन 5 खूबसूरत जगहों को देखकर दीवाने हो जाएंगे
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
3 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
4 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
6 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
8 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
10 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
11 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
13 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines