Healthy Breakfast Recipe: मां सिर्फ घर नहीं संभालतीं, बल्कि पूरे परिवार की ताकत होती हैं. सुबह सबसे पहले उठने से लेकर रात तक हर किसी का ख्याल रखने वाली मां अक्सर अपनी सेहत को पीछे छोड़ देती हैं. ऐसे में इस मदर्स डे क्यों न उन्हें हेल्दी लाइफस्टाइल की एक छोटी लेकिन खास शुरुआत दी जाए? दिनभर एनर्जी और अच्छा मूड बनाए रखने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बेहद जरूरी है. अच्छी बात ये है कि इसके लिए बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं, बस हेल्दी चीजें खिलानी होंगी, ताकि मम्मी को दिनभर एक्टिव और हेल्दी महसूस कर सकें.
इसे भी पढ़ें- भारत का रुपया इन 7 देशों में हो जाता है कई गुना, घूमने का बना रहे हैं प्लान तो सस्ते में हो जाएगा काम
क्यों जरूरी है हेल्दी ब्रेकफास्ट?
हेल्दी ब्रेकफास्ट को लेकर डॉक्टर शिल्पा वोरा (जो चीफ आर एंड डी ऑफिसर, मैरिको लिमिटेड और ट्रू एलिमेंट्स की फूड एक्सपर्ट हैं) का कहना है कि एक अच्छा नाश्ता हर मां को दिनभर एक्टिव रखने, मूड को बेहतर बनाने और थकान कम करने में मदद कर सकता है. फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स वाला ब्रेकफास्ट लंबे समय तक पेट भरा रखता है और बार-बार कुछ खाने की इच्छा कम करता है.
शुगर वाले जगह बनाएं ओट्स
मीठे और प्रोसेस्ड चीजों के बजाय कुछ हेल्दी ऑप्शन चुनें और ओट्स का हेल्दी नाश्ता बनाकर अपनी मम्मी को सर्व करें. आप एनर्जी के लिए फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स और दूध के साथ हेल्दी ओट्स तैयार कर सकते हैं.
कॉर्नफ्लेक्स की जगह चुनें ग्रेनोला या म्यूसली
कॉर्नफ्लेक्स हल्का जरूर लगता है, लेकिन ज्यादा देर तक पेट नहीं भरता. इससे भूख लगती रहती है और अनहेल्दी चीजों को खाने की चाह बढ़ जाती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप ग्रेनोला और म्यूसली में नट्स, सीड्स या ग्रेन्स का कुछ बनाकर दें. इससे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलेगी.
प्लेन टोस्ट की जगह बनाएं ओवरनाइट ओट्स
सिर्फ बटर टोस्ट की बजाय प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ओवरनाइट ओट्स ट्राई करें. इसे बनाने से पहले आपको एक रात पहले भिगोना होगा, ताकि बहुत ही आसानी से ब्रेकफास्ट में तैयार किया जा सके. आप इसमें मम्मी की पसंद की चीजें भी डाल सकते हैं.
जैम और मीठे स्प्रेड की जगह डालें सीड मिक्स
फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स और पंपकिन सीड्स जैसे हेल्दी विकल्प ब्रेकफास्ट को ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं. ये मिक्स बहुत ही आसानी से मार्केट में आपको मिल जाएंगे, बस फ्लेवर अपनी मम्मी की पसंद का रखना होगा. ये हार्ट हेल्थ और डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं.
पैनकेक की जगह खाएं सेवरी ग्रेन बाउल
सिरप वाले पैनकेक स्वादिष्ट जरूर लगते हैं, लेकिन जल्दी भूख बढ़ा सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप ओट्स, मिलेट्स, सब्जियों और पनीर से बना सेवरी बाउल ज्यादा हेल्दी और फिलिंग से तैयार ग्रेन बाउन ट्राई करें. इसका स्वाद भले ही थोड़ा फीका लग सकता है, लेकिन हेल्थ के लिए नंबर वन है.
फ्रूट जूस की जगह खाएं पूरा फल
पूरा फल खाने से शरीर को फाइबर मिलता है, जबकि जूस में यह कम हो जाता है. फल के साथ नट्स खाने से ब्रेकफास्ट और ज्यादा बैलेंस्ड बन सकता है. इसलिए आप फल को सीधा काटकर मम्मी को सर्व कर सकते हैं.
प्रोसेस्ड बार्स की जगह चुनें होममेड एनर्जी बाइट्स
मार्केट में मिलने वाले कई बार्स में छिपी हुई शुगर होती है. इसलिए घर पर ओट्स, पीनट बटर और ड्राई फ्रूट्स से बने एनर्जी बाइट्स ज्यादा हेल्दी ऑप्शन हो सकते हैं. आप मम्मी के लिए टेस्टी बाइट्स बनाकर सर्व कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कूलर की बदबू ने कर दिया है नाक में दम तो तुरंत आजमाएं यह ट्रिक, Cooler Smell होगी दूर
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
6 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
11 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
13 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
14 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
16 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines