कूलर की बदबू ने कर दिया है नाक में दम तो तुरंत आजमाएं यह ट्रिक, Cooler Smell होगी दूर

Cooler Ki Badbu Kaise Dur Kare: कूलर से निकलने वाली ठंडी हवा तो अच्छी लगती है लेकिन इसकी बदबू से दम घुंटने लगता है. ऐसे में यहां जानिए किन आसान तरीकों से कूलर की बदबू को दूर किया जा सकता है.

Cooler Smell Home Remedies
1 / 7
Cooler Smell Home Remedies

How To Get Rid Of Cooler Smell: गर्मियों में कूलर चलाए बिना सोना मुश्किल लगता है. खासकर अगर घर में AC ना हो तो ठंडक पाने का एकलौता सहारा कूलर ही लगता है. लेकिन, दिक्कत तब आती है जब कूलर से बदबू आने लगती है. कूलर की बदबू (Cooler Ki Badbu) के कारण चैन से बैठना भी मुश्किल हो जाता है. कई बार तो कूलर से सड़ी मछली जैसी बदबू आने लगती है. ऐसे में यहां जानिए किन आसान तरीकों से कूलर की बदबू को दूर किया जा सकता है. यहां बताए देसी टिप्स और ट्रिक्स कूलर की बदबू से छुटकारा दिला देते हैं.

विज्ञापन

पानी बदलना

पानी बदलना 2 / 7

कूलर में कई दिनों तक पानी जमा रहे तो इससे बदबू आ सकती है. ऐसे में कूलर में एक ही पानी लंबे समय तक भरकर नहीं रखना चाहिए, नियमित तौर पर पानी को बदला जाए तो कूलर से बदबू नहीं आती है.

विज्ञापन

फिटकरी का इस्तेमाल

फिटकरी का इस्तेमाल 3 / 7

कूलर के पानी में फिटकरी डालने से ना सिर्फ कूलर की बदबू कम होती है बल्कि इससे कूलर का पानी ठंडा भी होने लगता है. फिटकरी का एक टुकड़ा डालने से ही इसका कमाल का असर दिखता है.

कूलर को हवादार जगह रखें

कूलर को हवादार जगह रखें 4 / 7

घर के किसी कोने में कूलर को रख दिया जाए तो इससे कूलर से बदबू आ सकती है. इस बदबू को दूर करने के लिए कूलर को हवादार जगह रखें जहां पर वेंटिलेशन अच्छा हो.

विज्ञापन

कूलर की घास को साफ करना

कूलर की घास को साफ करना 5 / 7

कूलर की घास को समय-समय पर साफ करते रहें तो इससे कूलर की बदबू दूर हो सकती है. अगर कूलर की घास साफ ना हो तो इससे भी कूलर से बदबू आने लगती है.

डालें एसेंशियल ऑयल

डालें एसेंशियल ऑयल 6 / 7

कूलर में एसेंशियल ऑयल डालकर बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है. एसेंशियल ऑयल्स नेचुरल डियोड्राइजर की तरह काम करते हैं.

विज्ञापन

नींबू या विनेगर डालें

नींबू या विनेगर डालें 7 / 7

कूलर में नींबू के टुकड़े या विनेगर डालने से भी कूलर की बदबू दूर होती है. ये दोनों ही चीजें कूलर में मौजूद छोटे जीवाणुओं को भी मारते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन