भारत का रुपया इन 7 देशों में हो जाता है कई गुना, घूमने का बना रहे हैं प्लान तो सस्ते में हो जाएगा काम

घूमना किसे पसंद नहीं होता है और अगर विदेश की यात्रा की बात करें तो इसके सपने तो हर कोई देखता है, लेकिन अक्सर उन्हें लगता है कि विदेश की यात्रा काफी महंगी होगी लेकिन कुछ देशों में मुद्रा (Currency) भारतीय रुपये के मुकाबले काफी कमजोर है, जिससे वहां पर यात्रा करना काफी सस्ता और किफायती हो जाता है. खासकर, दक्षिण-पूर्व एशिया और कुछ अन्य देशों में आपका पैसा ज्यादा चलता है और आप कम बजट में भी शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं. तो चलिए आज हम जानते हैं कि किन 7 देशों में INR की वैल्यू ज्यादा है और कहां बजट ट्रिप का सुनहरा मौका मिलता है.

countries where indian currency is strong
1 / 8

विज्ञापन

वियतनाम

वियतनाम 2 / 8

वियतनाम भारतीय यात्रियों के लिए एक बेहद सस्ती और फायदेमंद जगह है. यहां 1 भारतीय रुपया लगभग 300 वियतनामी डोंग के बराबर होता है. यह देश अपनी खूबसूरत जगहों जैसे हनोई, हाँ लॉन्ग बे और ऐतिहासिक गलियों के लिए काफी मशहूर है. यहां का खाना, होटल और ट्रांसपोर्ट बहुत सस्ता है जिससे आप कम बजट में आराम से घूम सकते हैं.

विज्ञापन

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया3 / 8

इंडोनेशिया भी सस्ते और किफायती देशों में से एक है. खासकर बाली, जो भारतीय पर्यटकों के बीच भी बहुत मशहूर है. यहां 1 रुपया लगभग 185-190 इंडोनेशियाई रुपिया के बराबर होता है. यह देश बीच, लग्जरी रिसॉर्ट और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है. यहां आप कम खर्च में भी प्रीमियम छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं.

लाओस

लाओस4 / 8

लाओस एक शांत और कम भीड़-भाड़ वाला देश है. यहां पर 1 रुपया लगभग 240-250 लाओ किप के बराबर होता है. यह देश नेचर लवर्स और शांत यात्रा पसंद करने वाले लोगों के बहुत ही अच्छा है. यहां के पहाड़, मंदिर और यूनेस्को साइट्स इसे खान बनाते हैं.

विज्ञापन

उज्बेकिस्तान

उज्बेकिस्तान5 / 8

उज्बेकिस्तान सिल्क रूट का एक खूबसूरत देश है. यहां 1 रुपया लगभग 140-150 सोम के बराबर होता है. यह देश अपनी पुरानी इस्लामिक वास्तुकला, ट्रेन यात्राओं और ऐतिहासिक शहरों के लिए जाना जाता है. यहां घूमना एक अलग ही अनुभव देता है.

कंबोडिया

कंबोडिया6 / 8

कंबोडिया एक ऐतिहासिक और खूबसूरत देश है, यहां 1 रुपया लगभग 48-50 कंबोडियन रिएल के बराबर होता है. अंगकोर वाट जैसे विश्व प्रसिद्ध मंदिर यहां की पहचान हैं. यहां खाना, होटल और घूमने की जगहें काफी सस्ती हैं.

विज्ञापन

श्रीलंका

श्रीलंका7 / 8

श्रीलंका भारतीय यात्रियों के लिए सबसे आसान और नजदीकी बजट डेस्टिनेशन है. यहां 1 रुपया लगभग 3.5-3.8 श्रीलंकाई रुपया के बराबर होता है. यहां खूबसूरत समुद्र तट, प्राचीन मंदिर और हरियाली से भरे पहाड़ देखने को मिलते हैं. कम दूरी और कम खर्च में शानदार इंटरनेशनल ट्रिप का अनुभव मिलता है.

पराग्वे, दक्षिण अमेरिका

पराग्वे, दक्षिण अमेरिका8 / 8

पराग्वे दक्षिण अमेरिका का एक कम जाना-पहचाना लेकिन सस्ता देश है. यहां 1 रुपया लगभग 90-95 गुआरानी के बराबर होता है. यहां स्थानीय बाजार, खाना और रहना काफी किफायती है. यह देश अभी भी भीड़ से दूर है, इसलिए शांति पसंद करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन