Karishma Kapoor Fashion Tips For 50 Plus Women: सुंदर दिखने के लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल के साथ-साथ स्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर सही खान-पान, नियमित एक्सरसाइज और अच्छी नींद आपकी अंदरूनी खूबसूरती को निखारते हैं. वहीं, सही कपड़ों का चुनाव, सटल मेकअप और सेंसिबल स्टाइलिंग आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देते हैं. अगर आप भी हर मौके पर स्मार्ट और आकर्षक दिखना चाहती हैं तो करिश्मा कपूर के ये स्टाइलिंग टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं. बता दें, करिश्मा कपूर अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं और अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. आप भी करिश्मा की तरह खूबसूरत लग सकती हैं, बस हमारे बताए टिप्स को फॉलो करना होगा.
इसे भी पढ़ें- फल काटने के बाद पड़ जाते हैं काले? इन ट्रिक्स से ताजे रहेंगे फ्रूट्स
सिंपल रखें अपना लुक
अपना लुक हमेशा सिंपल रखें, क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे इंसान के ऊपर सिंपल चीजें अच्छी लगती हैं. आप बहुत ज्यादा हैवी ड्रेस और ओवरड्रेसिंग से बचें. कपड़ों का रंग भी सेलेक्ट करें और सॉलिड कलर्स या क्लीन डिजाइन वाले कपड़े चुनें.
फिटिंग पर ध्यान दें
परफेक्ट फिटिंग पर भी ध्यान दें, क्योंकि एक उम्र के बाद ज्यादा टाइट कपड़े अच्छे नहीं लगते हैं. कपड़े ज्यादा टाइट ना रखें और ज्यादा ढीले भी कपड़े ना पहनें. हालांकि, आपको अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से आउटफिट सिलेक्ट करने चाहिए.
मिनिमल मेकअप करें
मिनिमल मेकअप करने पर ध्यान दें, क्योंकि एक उम्र के साथ आपको हल्का फाउंडेशन, न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट आई मेकअप पर ध्यान देना चाहिए. हालांकि, कभी-कभी शादी में डार्क मेकअप कर लेना चाहिए.
हेयरस्टाइल पर ध्यान दें
कपड़ों से ज्यादा हेयरस्टाइल पर भी ध्यान दें. आप सॉफ्ट वेव्स, लेयर्ड कट या क्लीन बन ट्राई करें. साथ ही, बालों को हेल्दी और मैनेज रखें, क्योंकि स्टाइल तभी निखरता है जब आप उसे आत्मविश्वास के साथ कैरी करें.
करिश्मा का ग्रीन सूट लुक
करिश्मा कपूर ने गहरे हरे रंग का एक खूबसूरत सिल्क सूट पहना है. इसका वी-नेकलाइन लुक को खास बना रहा है. स्ट्रेट कट हेयर लाइन सूट अच्छा लुक देने का काम कर रहा है. आप अपने स्टाइल के हिसाब से सूट को कस्टमाइज करें.
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी गर्मी में पीते हैं मटके का ठंडा पानी, तो जान लें इसे साफ करने का सही तरीका
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
2 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
3 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
7 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
7 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
8 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
9 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
10 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
11 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
23 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines