Travel Destinations In June: दिल्ली कमजोर दिलवालों के लिए है ही नहीं. गर्मियों के आम दिनों में यहां तापमान अक्सर ही 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाता है. इसीलिए तो लोग अक्सर ही छुट्टियां मनाने दिल्ली से दूर निकलने की सोचते हैं. महीने में 1-2 बार तो शॉर्ट ट्रिप (Short Trip) पर निकला ही जा सकता है. यहां आपके लिए ऐसे ही 5 ट्रेवल डेस्टिनेशंस का जिक्र किया जा रहा है जो गर्मियों में 25 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहते हैं. यहां आप सोलो ट्रेवल करने जा सकते हैं, दोस्तों के साथ जा सकते हैं या फिर परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
25 डिग्री सेल्सियस से कम रहने वाली ट्रेवल डेस्टिनेशन
नैनीताल
नैनी लेक के पास स्थित नैनीताल में गर्मियों की छुट्टियां मनाने का अलग ही लुत्फ आता है. दिल्ली से 300 किलोमीटर दूर है नैनीताल जहां आमतौर पर तापमान 14 से 20 डिग्री सेल्सियस रहता है. यहां की सुबह भी सुहानी होती है और शाम भी, यहां आप वॉकिंग का भी लुत्फ ले सकते हैं और नाव की सवारी का भी. नैनीताल आकर यहां से नौकुचियाताल और मुक्तेश्वर भी जा सकते हैं.
मसूरी
दिल्ली से लगभग 290 किलोमीटर दूर है मसूरी, मसूरी का तापमान गर्मियों में 15 से 22 डिग्री के बीच रहता है. जहां गर्मियों में दिल्ली तप रही होती है वहीं मसूरी का मौसम सुहावना रहता है. मसूरी आए हैं तो आप लैंडोर भी जा सकते हैं. मसूरी का मॉल रोड, लाल टिब्बा और जॉर्ज एवरेस्ट पॉइंट यहां की हाईलाइट हैं. दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए मसूरी परफेक्ट जगह है.
शिमला
गर्मियों में लोग हिमाचल प्रदेश की ओर जरूर जाते हैं. हिमाचल प्रदेश का शिमला खासतौर से लोगों की पहली पसंद रहता है. दिल्ली से लगभग 340 किलोमीटर दूर है शिमला जहां पूरी गर्मियां तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस रहता है. शिमला में आप द रिज, मॉल रोड और क्राइस्ट चर्च जा सकते हैं. इसके अलावा, शिमला से बस 16 किलोमीटर दूर है कुफरी जहां आप बर्फ से ढके पहाड़ों का लुत्फ उठा सकते हैं. आप चंडीगढ़ से होते हुए शिमला जा सकते हैं या नई दिल्ली से काल्का शताब्दी ट्रेन ले सकते हैं.
चोपता
उत्तराखंड स्थित चोपता दिल्ली से 450 किलोमीटर दूर है. यहां आपको पूरी गर्मियां 10 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान मिलेगा. चोपता को अक्सर ही भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है. यहां की खूबसूरती मानों कदम रखते ही दिल में उतरती है. आप चाहे तो चोपता (Chopta) तक ट्रेक करके भी आ सकते हैं. जून का महीना खासतौर से चोपता घूमने के लिए परफेक्ट बताया जाता है.
कसौली
अगर आप किसी शांत जगह जाना चाहते हैं तो कसौली आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है. अगर शिमला आपको भीड़भाड़ वाली जगह लगती है तो कसौली आपको सुकून का एहसास देगा. यहां आपको मॉल या केबल कार्स नहीं मिलेंगे लेकिन चीड़ और बलूत के पेड़ों के बीच कोलोनियल बंगले मिलेंगे जो आपके लिए दिल्ली की गर्मी से दूर एक सुकूनभरा एस्केप साबित होंगे.
यह भी पढ़ें – जून में करना चाहते हैं ट्रेकिंग तो हरियाली और बर्फ से ढके ये 7 Treks आपके लिए रहेंगे परफेक्ट
संबंधित खबरें
नवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 hr agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
3 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
3 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
6 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
20 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines