जून में करना चाहते हैं ट्रेकिंग तो हरियाली और बर्फ से ढके ये 7 Treks आपके लिए रहेंगे परफेक्ट

Best June Treks: अगर आप भी जून की महीने में किसी ट्रेक पर निकलना चाहते हैं तो यहां आपके लिए ऐसे 7 ट्रेक्स की लिस्ट दी गई है जो जून में जाने के लिए परफेक्ट हैं. इनका डिफिकल्टी लेवल आसान से लेकर मोडरेट तक है.

Treks in June 2026 India
1 / 8
Treks in June 2026 India

June Treks In India: ट्रेकिंग के लिए जून का महीना सबसे अच्छा माना जाता है. इस महीने में पहाड़ों की ठंडक तो अच्छी लगती ही है, साथ ही रास्ते साफ होते हैं. खुला आसमान और पहाड़ों की चोटी का नजारा ट्रेक को सफल बना देता है. यह मौसम पहाड़ों पर टेंट लगाकर सोने के लिए भी अच्छा है और कड़ाके की सर्दी या बारिश और तूफान आने की संभावना भी कम रहती है. ऐसे में अगर आप भी जून में ट्रेक पर निकलना चाहते हैं तो यहां आपके लिए ऐसे 7 ट्रेक्स का जिक्र किया जा रहा है जो आपके लिए बेस्ट साबित होंगे.

विज्ञापन

भ्रिगु लेक ट्रेक

भ्रिगु लेक ट्रेक 2 / 8

आमतौर पर 4 दिनों में किया जाने वाला भ्रिगु लेक ट्रेक मोडरेट ट्रेक है. यहां आपको बड़े हरे मैदान और खुला आसामान मिलेगा. यह एक बिगिनर फ्रेंडली ट्रेक है. आपको महससू होगा जैसे आप प्रकृति की गोद में आ गए हैं.

विज्ञापन

सूर्या टॉप ट्रेक

सूर्या टॉप ट्रेक 3 / 8

यह उत्तराखंड का ट्रेक है जहां आप गंगोत्री और यमुनोत्री से होते हुए पहुंचते हैं. इस ट्रेक में आपको भागीरथी और कालानाग की खूबसूरती भी नजर आती है. 6 से 7 दिनों का यह ट्रेक गर्मियों में पूरा करना आसान होता है.

फुलारा रिज ट्रेक

फुलारा रिज ट्रेक 4 / 8

फुलारा रिज ट्रेक 6 दिनों का होता है. इसका डिफिकल्टी लेवल मोडरेट है. इस ट्रेक पर बिना किसी टेक्निकल चढ़ाई के आपको लगातार पहाड़ नजर आते हैं.

विज्ञापन

हर की दुन ट्रेक

हर की दुन ट्रेक 5 / 8

हर की दुन ट्रेक पर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी 500 साल पुराने म्यूजियम की सैर पर निकले हैं. यहां की घाटियां, पहाड़ और मीलों तक फैले मैदानों पर आपका सफर सुहाना बीतता है. रात में यहां आप तारों की छांव में सो सकते हैं.

हमता पास ट्रेक

हमता पास ट्रेक 6 / 8

हिमाचाल प्रदेश का हमता पास ट्रेक सबसे ड्रामेटिक क्रोसोवर ट्रेक्स में से एक है. कुल्लू की तरफ आपको हरे मैदान नजर आते हैं और चोटियां बर्फ से ढकी दिखती हैं. यह ट्रेक 6 दिन तक का होता है और इसका डिफिकल्टी लेवल मोडरेट है.

विज्ञापन

गौमुख तपोवन ट्रेक

गौमुख तपोवन ट्रेक 7 / 8

यह ट्रेक आपको गंगा नदी के स्त्रोत तक लेकर जाता है. यहां आपको बेहद खूबसूरत नजारें देखने को मिल जाते हैं. 8 दिनों के इस ट्रेक को मोडरेट से डिफिकल्ट की कैटेगरी में डाला जाता है. पहले से जिन्हें ट्रेकिंग का एक्सपीरियंस हो उनके लिए यह ट्रेक अच्छा है.

बिजली महादेव ट्रेक

बिजली महादेव ट्रेक 8 / 8

सबसे आसान ट्रेक्स में बिजली महादेव ट्रेक आता है. इस ट्रेक को 2 दिनों में पूरा किया जा सकता है. बड़े पाइन और देवदार के पेड़ों के बीच से गुजरता यह ट्रेक जून में जाने के लिए परफेक्ट है. यह भी पढ़ें - दिल्ली का सबसे सस्ता जूलरी मार्केट कौन सा है? आर्टिफिशियल रिंग्स और बैंगल्स के शौकीन जरूर जाएं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन