Dental Health: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने दांतों को अच्छी तरह ब्रश करने के बाद सोचते हैं कि उनके दांत पूरी तरह से साफ हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ ब्रश करना ही काफी नहीं है? दांतों की पूरी देखभाल के लिए आपको कुछ और खास चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी है. अगर आप चाहते हैं कि आपके दांत मजबूत, स्वस्थ और चमकदार रहें, तो आइए जानते हैं कि कौन‑सी 5 चीजें हैं जिनका पालन करना हर किसी के लिए जरूरी है. इसके साथ ही आप इन स्टेप्स को फॉलो करके हेल्दी दांत भी पा सकते हैं.
हेल्दी दांत के लिए 5 स्टेप्स | 5 Steps For Healthy Teeth
ऑयल पुलिंग
आपको रोजाना ऑयल पुलिंग (Oil Pulling) करनी चाहिए. इसे करने के लिए खाली पेट 1–2 चम्मच नारियल या तिल के तेल से मुंह कुल्ला करें. यह दांतों से बैक्टीरिया हटाने और मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है. साथ ही यह काफी फायदेमंद भी है.
खाने के बाद माउथ रिंस करें
भोजन के तुरंत बाद पानी से कुल्ला (Rinse Mouth After Eating) करें. इससे दांतों पर जमा भोजन के अवशेष और एसिड साफ होते हैं, जो दांत सड़ने से बचाते हैं. इसके साथ ही यह आपके दांतों को भी साफ रखता है.
ये भी पढे़ें- Methi Pulao Recipe: बालों से लेकर सेहत तक के लिए बेस्ट है ये मेथी पुलाव, एक बार जरूर करें ट्राई
जीभ की सफाई
रोजाना टूथब्रश या जीभ स्क्रबर (Tongue Scrubbing) से जीभ को साफ करें. यह बैक्टीरिया कम करता है और सांस को ताजा बनाए रखता है.
सप्ताह में एक बार नीम की छड़ी से ब्रश करें
नीम की छड़ी से ब्रश (Brushing with Neem Stick Once a Week) करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं. इसमें एंटी‑बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण से बचाते हैं. पहले के समय में लोग इसका ही इस्तेमाल करते थे. आप भी हफ्ते में एक से दो बार इसका प्रयोग कर सकते हैं.
अच्छा ब्रश चुनें
सॉफ्ट या मीडियम ब्रिसल (Select a Good Brush) वाला ब्रश इस्तेमाल करें. सही ब्रश दांतों की सफाई करता है बिना इनेमल या मसूड़ों को नुकसान पहुंचाए.
ये भी पढे़ें- Skin Care: शादी में जानें से पहिले लगाएं ये उबटन, चेहरे को देगा फेशियल से भी दुगना ग्लो
संबंधित खबरें
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 mins agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
2 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
16 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
21 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines