Morning Yoga Routine: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक होते हैं। वे डाइट से लेकर जिम और योग जैसी गतिविधियों को रोजाना अपनाते हैं ताकि वे फिट और स्वस्थ रह सकें। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी सेहत पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते, जिससे उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ आसान 5 मिनट के योग, जिन्हें आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में सुबह उठकर अपना सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि योग हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है और यह शरीर को दिनभर एक्टिव बनाए रखता है।
5 मिनट के आसान योग आसन
कैट एंड काउ पोज
यह आसन रीढ़ की हड्डी के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे करने से रीढ़ में लचीलापन आता है और कमर व गर्दन के तनाव से राहत मिलती है। इसे आप सुबह उठकर बेड पर भी कर सकते हैं।
एक्सटेंडेड पप्पी पोज
यह पोज कंधों के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह पीठ और ऊपरी शरीर को स्ट्रेच करता है, जिससे तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है। सुबह उठते ही अगर शरीर में जकड़न हो, तो यह आसन बहुत राहत देता है।
ये भी पढ़ें– Yoga Asanas For Stay Fit: नहीं होगें बूढ़े, 50 की उम्र में भी दिखेंगे जवां, बस कर लें ये योगासन
बटरफ्लाई पोज
बटरफ्लाई पोज यह आसन करना बहुत आसान है। इसमें दोनों पैरों को तितली के पंखों की तरह हिलाया जाता है। यह योग खासतौर पर महिलाओं के लिए लाभकारी माना जाता है।
हाफ विंड रिलीविंग पोज
हाफ विंड रिलीविंग पोज पाचन क्रिया को सुधारने में सहायक होता है। इसमें एक पैर को मोड़कर छाती की ओर खींचा जाता है। यह पेट, अपच और कब्ज की समस्याओं को भी दूर करता है।
स्पाइनल ट्विस्ट
इस आसन में बैठकर या लेटकर शरीर को हल्का मोड़ा जाता है। यह रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद होता है और लीवर व किडनी के कार्यों को बेहतर बनाता है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।
ये भी पढ़ें– International Yoga Day 2025: फोकस को बढ़ाने के लिए करें ये 3 योगासन, जानें एक्सपर्ट की राय
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
3 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
7 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
9 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
11 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
12 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
14 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines