---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

International Yoga Day 2025: рдлреЛрдХрд╕ рдХреЛ рдмрдврд╝рд╛рдиреЗ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдХрд░реЗрдВ рдпреЗ 3 рдпреЛрдЧрд╛рд╕рди, рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдПрдХреНрд╕рдкрд░реНрдЯ рдХреА рд░рд╛рдп

International Yoga Day 2025: ┬ардЕрдЧрд░ рдЖрдк рднреА рдЕрдкрдиреЗ рдХрд╛рдо рдкрд░ рд╕рд╣реА рддрд░реАрдХреЗ рд╕реЗ рдлреЛрдХрд╕ рдирд╣реАрдВ рдХрд░ рдкрд╛ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВ, рддреЛ рдЗрд╕рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдпреЛрдЧ рдХреЛ рдЕрдкрдиреЗ рд░реБрдЯреАрди рдореЗрдВ рд╢рд╛рдорд┐рд▓ рдХрд░ рд╕рдХрддреЗ рд╣реИрдВред рдЗрд╕рд╕реЗ рдЖрдк рдЖрддреНрдорд╡рд┐рд╢реНрд╡рд╛рд╕ рдФрд░ рд╕рдЯреАрдХрддрд╛ рдХреЗ рд╕рд╛рде рдЬреАрд╡рди рдХреА рдЪреБрдиреМрддрд┐рдпреЛрдВ рдХрд╛ рд╕рд╛рдордирд╛ рдХрд░ рдкрд╛рддреЗ рд╣реИрдВред рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдХрд┐ рдЕрд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдПрдХреНрд╕рдкрд░реНрдЯ рдХреНрдпрд╛ рдХрд╣рддреЗ рд╣реИрдВ?

---рдЦрдмрд░ рдиреАрдЪреЗ рдЬрд╛рд░реА рд╣реИ---

International Yoga Day 2025: बिजी लाइफस्टाइल होने के कारण इसका असर आपके फोकस पर भी पड़ता है। ऐसे समय में, योग शांति, स्पष्टता और फोकस को बढ़ाने में मदद कर सकता है। योग मुद्राओं का अभ्यास करके, आप आत्मविश्वास और सटीकता के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। इससे आपका दिमाग हेल्दी बना रहता है और आप अपने काम पर दोगुने जोश के साथ अपने काम को पूरा कर पाते हैं। आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट, योग और आध्यात्मिक नेता हिमालयन सिद्ध अक्षर क्या कहते हैं?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट कहते हैं कि चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र हों, या फिर एक पेशेवर हों, जो बहुत सी चीजो को संभाल रहे हों तो आपके लिए योग दिमाग के फोकस को बढ़ाने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। योग आपके दिमाग को तेज रखने और आपका ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। योग सिर्फ एक शारीरिक एक्सरसाइज नहीं है, यह एक ऐसा अभ्यास है जिसमें शरीर, सांस और मन एक साथ मिलकर काम करते हैं, जिससे दिमाग तेज होता है और  आपको अंदर से शांति मिलती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढें- International Yoga Day 2025: थकान को कम करते हैं ये 5 योगासन, फिट रहने के लिए करें रुटीन में शामिल

वृक्षासन (ट्री पोज)

बैलेंस बनाने के लिए वृक्ष मुद्रा आपके दिमाग को स्थिर करने और उसे फोकस करने में मदद करती है। इससे आपका मस्तिष्क आपकी मांसपेशियों पर अधिक जोर डालता है और आपका मेटल हेल्थ सही रहता है। इसे करने के लिए पैरों को एक साथ रखकर खड़े हो जाएं और एक पैर को दूसरे पैर के अंदर की तरफ दबाएं या तो घुटने के ऊपर या नीचे। अपने हाथों को अपनी छाती पर प्रार्थना की मुद्रा में एक साथ दबाएं या अपनी बाहों को ऊपर की ओर ले जाएं। एक निश्चित बिंदु पर देखें और हर तरफ 30 सेकंड तक के लिए रुकें।

---खबर नीचे जारी है---

पद्मासन (कमल मुद्रा)

पद्मासन एक ध्यान मुद्रा है जो मन को शांत करती है और दिमाग को फोकस करने के लिए तैयार करती है। पद्मासन के लिए, अपनी तर्जनी को अपने अंगूठे के सिरे से स्पर्श करें। पद्मासन, स्मृति और मानसिक सतर्कता को बनाए रखता है। इसे करने के लिए अपने पैरों को आरामदायक स्थिति में क्रॉस करके रखें, हो सके तो कमल की मुद्रा में। अपने हाथों को घुटनों पर रखें, हथेलियां ऊपर की ओर हों। अपनी आंखें बंद करें और 5 से 10 मिनट तक अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।

ताड़ासन

ताड़ासन फोकस को बढ़ाने दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये दिमाग में ब्लड फ्लो को बढ़ावा देते हैं, नर्वस सिस्टम को बैलेंस रखने में मदद करता है और मेंटल हेल्थ से जुड़ी अन्य समस्या को दूर रखता है। इसे करने के लिए पैरों को एक साथ रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों पर बराबर वजन डालें, अपने हाथों को ऊपर उठाने के लिए गहरी सांस लें और अपने पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचें। अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करते हुए इसे पांच बार दोहराएं। एक ही समय पर लगातार सांस अंदर और बाहर लें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस? जानें इस साल की थीम

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 19, 2025 12:39 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola