Dry Hair Remedies: गर्मियों के मौसम में धूप ना सिर्फ त्वचा को बल्कि बालों को भी झुलसा देती है. बाल अपनी नेचुरल चमक खो देते हैं और रूखे-सूखे नजर आने लगते हैं. ऐसे में बालों की खोई हुई खूबसूरती वापस पाने के लिए घर पर ही हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. ये हेयर मास्क बालों की डीप कंडीशनिंग करते हैं और उन्हें जड़ों से सिरों तक पोषण देते हैं. 10 से 20 मिनट लगाकर रखे जाने वाले इन हेयर मास्क से बालों पर घर में ही सैलून जैसा असर दिखता है. ऐसे में चलिए बिना देरी किए जानते हैं हेयर मास्क (Hair Mask) बनाने का तरीका.
यह भी पढ़ें – मोटापा कम करने के लिए कौन सी दाल खाएं? एक्सपर्ट ने बताया कि किस Dal से घटेगा वजन
घर पर कैसे बनाएं ड्राई बालों के लिए हेयर मास्क
दही और शहद
ड्राई बालों के लिए दही और शहद का हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्कैल्प पर जमे बिल्ड-अप को कम करता है. इसमें दही मिला दिया जाए तो यह बालों को नमी देता है. ऐसे में दही और शहद को मिलाकर हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है और बालों पर लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क की एक खासियत यह भी है कि इससे सिर पर जमा डैंड्रफ कम होता है.
अंडे का हेयर मास्क
बालों की डीप कंडीशनिंग के लिए अंडे और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. अंडे और ऑलिव ऑयल से बालों पर एक नेचुरल कोटिंग बनती है जो सूरज की धूप से होने वाले नुकसान को रिपेयर करती है. बालों पर अंडे का हेयर मास्क लगाने पर बालों को चमक तो मिलती ही है, साथ ही बालों का टेक्सचर बेहतर होता है सो अलग.
एलोवेरा का हेयर मास्क
बालों के डैमेज को रिपेयर करने के लिए और ब्रेकेज को रोकने के लिए एलोवेरा में नारियल का तेल (coconut Oil) मिलाकर हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है और बालों पर लगाया जा सकता है. इससे बालों को मजबूती मिलती है और स्कैल्प हाइड्रेट होती है. इससे स्ट्रेस और हार्श प्रोडक्ट्स के कारण हुआ नुकसान ठीक होता है. ऐसे में सिर पर एलोवेरा का हेयर मास्क लगाया जा सकता है.
केले का हेयर मास्क
फ्रिजी बालों पर केले का हेयर मास्क (Banana Hair Mask) बेस्ट साबित होता है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि एक केले को मसलकर उसमें एक से डेढ़ चम्मच शहद मिला लेना है. इस हेयर मास्क को सिर पर लगाकर 20 से 30 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. बालों की डलनेस कम होगी और बाल शाइनी नजर आएंगे सो अलग.
एवोकाडो का हेयर मास्क
एवोकाडो का हेयर मास्क बनाना भी आसान है और यह हेयर मास्क ड्राइनेस दूर करने में असरदार भी होता है. एवोकाडो में फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन होते हैं जो बालों को डीप कंडीशन करते हैं और बालों का टूटना रोकने में मदद करते हैं. हेयर मास्क बनाने के लिए एवोकाडो को मसलकर इसे सिर पर लगाएं और 15 से 20 मिनट रखकर धो लें. बाल चमक जाएंगे.
यह भी पढ़ें – शुरू हो गया है नौतपा, जानिए किस रंग के कपड़े पहनने पर नहीं लगेगी गर्मी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
31 mins agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
18 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
21 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines