मोटापा कम करने के लिए कौन सी दाल खाएं? एक्सपर्ट ने बताया कि किस Dal से घटेगा वजन
Dal For Weight Loss: अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो यहां जानिए वो कौन सी दाल है जिसे खाने पर वेट लॉस तेजी से होने लगता है. इस दाल को आप अपनी वेट लॉस डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

Weight Loss Dal: बढ़ता वजन एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनता है. यह कई बीमारियों के रिस्क फैक्टर्स में भी शामिल है. मोटापे के कारण फैटी लिवर, दिल की दिक्कतों और हाई कॉलेस्ट्रोल वगैरह जैसी दिक्कतों की संभावना बढ़ जाती है. वहीं, मोटापा व्यक्ति के कोंफिडेंस को कम करने का भी काम करता है. ऐसे में समय रहते वेट लॉस करना जरूरी होता है. इसी बारे में बताते हुए डॉ. सलीम जैदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करके बताया है कि वो कौन सी दाल है जिसे खाने पर वजन कम होने में मदद मिल सकती है.
वजन घटाने के लिए बेस्ट दाल
2 / 7डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि वजन घटाने के लिए सबसे अच्छी दाल है मूंग की दाल. खासकर पीली मूंग की दाल खाई जा सकती है. यह पचाने में आसान होती है और पेट पर हल्की भी होती है.
मूंग की दाल के फायदे
3 / 7मूंग की दाल खाने पर पाचन आसान हो जाता है, यह एसिडिटी को कम करती है, यह हल्की दाल है और इसे बच्चे या बड़े सभी आराम से खा सकते हैं.
प्रोटीन का पावरहाउस
4 / 7पीली मूंग दाल प्रोटीन का पावरहाउस होती है. यह लीन मसल मास को बचाती है और बॉडी फैट को बर्न करती है. एक कप पकी हुई मूंग दाल से शरीर को 14 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है.
फाइबर का भी है अच्छा स्त्रोत
5 / 7मूंग की दाल का सेवन करने पर शरीर को फाइबर की भी भरपूर मात्रा मिल जाती है. फाइबर के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होने लगता है.
चीला भी खा सकते हैं
6 / 7आप चाहे तो मूंग दाल का चीला बनाकर भी खा सकते हैं. यह एक अच्छा वेट लॉस नाश्ता साबित होता है. इसमें अलग-अलग सब्जियां मिलाकर चीला बनाकर खाएं.
सलाद में खाएं दाल
7 / 7रोज-रोज दाल खाने का मन ना हो तो मूंग की दाल को सब्जियों के साथ सलाद की तरह खा सकते हैं. इस दाल से बना सलाद बेहद स्वादिष्ट होता है. यह भी पढ़ें - कटहल खाने पर शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? जानिए किन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है Kathal अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.