इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है, जो न सिर्फ गर्मी से राहत देने का काम कर रही है बल्कि कई अन्य समस्याओं को भी जन्म दे रही है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भरने की खबरें सामने आ रही हैं, जो कि काफी खतरनाक है. लेकिन इसी के साथ एक और खतरनाक स्थिति पैदा हो रही है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. दरअसल, बारिश के मौसम में अक्सर घरों में सांप घुस जाते हैं, जिसकी जानकारी लोगों को नहीं होती है. इस कारण घर के सदस्यों पर सांपों के काटने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है. ऐसे में हम आपको ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप ये पता लगा सकेंगे कि आपके घर में सांप है या नहीं?
यह भी पढ़ें: बासी होने के बाद और भी लाजवाब लगती हैं ये 5 भारतीय डिशेज, टेस्ट करके आप भी हो जाएंगे फैन
सांप घरों में क्यों घुस जाते हैं?
सांपों का इंसानी घरों में घुसने का सबसे बड़ा कारण बारिश का पानी है. दरअसल, सांप जमीन के अंदर बिलों में या फिर पेड़ों की जड़ों में रहते हैं. ऐसे में भारी बारिश के कारण उनके बिल में पानी घुस जाता है, जिससे बचने के लिए वह सूखी जगहों की तलाश में निकल जाते हैं और इंसानी घरों तक पहुंच जाते हैं. ऐसे में वह घर के किसी कोने या अंधेरे वाली जगह पर रहते हैं और शिकार करते हैं. लेकिन सबसे खतरनाक बात ये है कि अगर ऐसे मौके पर कोई बहुत जहरीला सांप जैसे कोबरा घर में घुस जाए, और किसी को काट ले, तो उसकी मौत तक हो सकती है. इसलिए अगर आपके घर के आसपास सांप दिखाई देते हैं, तो बारिश के मौसम में इन संकेतों पर गौर करें.
घर में सांप होने के 5 बड़े संकेत
- घर या आंगन में सांप की उतरी हुई केंचुली अगर आपको मिले, तो समझ जाइए कि आपके घर में सांप घुस चुका है और किसी कोने में छिपा है. खासतौर पर अगर किसी कोने में या अंधेरे वाली जगह पर ये केंचुली मिले, सावधान हो जाएं और तुरंत वन विभाग से संपर्क करें.
- अगर आपको घर के किसी कमरे में से फुफकारने की आवाज सुनाई दे या फिर कोई नया बिल दिखाई दे, तो तुरंत वहां से निकल जाए. क्योंकि सांप होने की सबसे बड़ी निशानी हो सकती है, अगर आप आवाज के पीछे जाते हैं या फिर बिल में कुछ करते हैं, तो सांप आपको काट सकता है.
- अगर आपको घर के किसी कमरे से अजीब तरह की बदबू आ रही है, तो उसे जरा भी नजरअंदाज न करें. क्योंकि कुछ सांप अपने पीछे तेज और कस्तूरी जैसी बदबू छोड़ सकते हैं. अगर स्टोर रूम, सीढ़ियों के नीचे, अटारी या किसी बंद जगह से बार-बार अजीब बदबू आ रही है और सफाई के बाद भी खत्म नहीं हो रही, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है.
- अगर आपके घर में चूहों का आतंक है, लेकिन वह अचानक गायब होने लगे, तो भी ये सांप के होने का बड़ा संकेत है. चूहे सांप का अच्छा शिकार होते हैं, इसलिए अगर उनकी संख्या में कमी दिखे, तो तुरंत सावधान हो जाए.
- कोने में बीट दिखना भी सांपों की एक निशानी है. सांपों की बीट अक्सर चूहों या फिर पक्षियों की तरह हो सकती है, लेकिन उसमें अलग बात ये है कि उसमें कई बार अंदर फर या हड्डियों के छोटे टुकड़े भी दिखाई दे सकते हैं.
सांप दिखे तो क्या करें?
सांप दिखे तो सबसे पहले घबराएं नहीं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें. उसे पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे काटने का खतरा बढ़ सकता है. साथ ही, बच्चों और पालतू जानवरों को तुरंत उस जगह से दूर करें, अगर संभव हो तो सुरक्षित दूरी से सांप पर नजर रखें और स्थानीय वन विभाग या स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दें.
यह भी पढ़ें: घर की छोटी बालकनी में लगाएं ये 5 औषधीय पौधे, कम जगह में मिलेगी भरपूर हरियाली
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 hr agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
2 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
4 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
6 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
7 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
9 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
10 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines