घर में सांप छिपा होने के ये 5 बड़े संकेत, समय रहते पहचान लें वरना जान से चुकानी पड़ सकती है कीमत

बारिश के मौसम में अक्सर घर में सांप घुस जाते हैं, जिसकी जानकारी हमें नहीं हो पाती है. ऐसे में सांप के काटने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए हम आपको ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर की सुरक्षा कर सकेंगे.

Signs Of A Snake In The House

घर में सांप होने के संकेत. (Image: Pexels)

इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है, जो न सिर्फ गर्मी से राहत देने का काम कर रही है बल्कि कई अन्य समस्याओं को भी जन्म दे रही है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भरने की खबरें सामने आ रही हैं, जो कि काफी खतरनाक है. लेकिन इसी के साथ एक और खतरनाक स्थिति पैदा हो रही है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. दरअसल, बारिश के मौसम में अक्सर घरों में सांप घुस जाते हैं, जिसकी जानकारी लोगों को नहीं होती है. इस कारण घर के सदस्यों पर सांपों के काटने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है. ऐसे में हम आपको ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप ये पता लगा सकेंगे कि आपके घर में सांप है या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

सांप घरों में क्यों घुस जाते हैं?

सांपों का इंसानी घरों में घुसने का सबसे बड़ा कारण बारिश का पानी है. दरअसल, सांप जमीन के अंदर बिलों में या फिर पेड़ों की जड़ों में रहते हैं. ऐसे में भारी बारिश के कारण उनके बिल में पानी घुस जाता है, जिससे बचने के लिए वह सूखी जगहों की तलाश में निकल जाते हैं और इंसानी घरों तक पहुंच जाते हैं. ऐसे में वह घर के किसी कोने या अंधेरे वाली जगह पर रहते हैं और शिकार करते हैं. लेकिन सबसे खतरनाक बात ये है कि अगर ऐसे मौके पर कोई बहुत जहरीला सांप जैसे कोबरा घर में घुस जाए, और किसी को काट ले, तो उसकी मौत तक हो सकती है. इसलिए अगर आपके घर के आसपास सांप दिखाई देते हैं, तो बारिश के मौसम में इन संकेतों पर गौर करें.

घर में सांप होने के 5 बड़े संकेत

  • घर या आंगन में सांप की उतरी हुई केंचुली अगर आपको मिले, तो समझ जाइए कि आपके घर में सांप घुस चुका है और किसी कोने में छिपा है. खासतौर पर अगर किसी कोने में या अंधेरे वाली जगह पर ये केंचुली मिले, सावधान हो जाएं और तुरंत वन विभाग से संपर्क करें.
  • अगर आपको घर के किसी कमरे में से फुफकारने की आवाज सुनाई दे या फिर कोई नया बिल दिखाई दे, तो तुरंत वहां से निकल जाए. क्योंकि सांप होने की सबसे बड़ी निशानी हो सकती है, अगर आप आवाज के पीछे जाते हैं या फिर बिल में कुछ करते हैं, तो सांप आपको काट सकता है.
  • अगर आपको घर के किसी कमरे से अजीब तरह की बदबू आ रही है, तो उसे जरा भी नजरअंदाज न करें. क्योंकि कुछ सांप अपने पीछे तेज और कस्तूरी जैसी बदबू छोड़ सकते हैं. अगर स्टोर रूम, सीढ़ियों के नीचे, अटारी या किसी बंद जगह से बार-बार अजीब बदबू आ रही है और सफाई के बाद भी खत्म नहीं हो रही, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है.
  • अगर आपके घर में चूहों का आतंक है, लेकिन वह अचानक गायब होने लगे, तो भी ये सांप के होने का बड़ा संकेत है. चूहे सांप का अच्छा शिकार होते हैं, इसलिए अगर उनकी संख्या में कमी दिखे, तो तुरंत सावधान हो जाए.
  • कोने में बीट दिखना भी सांपों की एक निशानी है. सांपों की बीट अक्सर चूहों या फिर पक्षियों की तरह हो सकती है, लेकिन उसमें अलग बात ये है कि उसमें कई बार अंदर फर या हड्डियों के छोटे टुकड़े भी दिखाई दे सकते हैं.

सांप दिखे तो क्या करें?

सांप दिखे तो सबसे पहले घबराएं नहीं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें. उसे पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे काटने का खतरा बढ़ सकता है. साथ ही, बच्चों और पालतू जानवरों को तुरंत उस जगह से दूर करें, अगर संभव हो तो सुरक्षित दूरी से सांप पर नजर रखें और स्थानीय वन विभाग या स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ