हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Health Tips: रात के समय इन 3 फूड्स से करें परहेज, नींद और डाइजेशन के लिए रहेगा बेहतर

रात को न करें इन फूड्स का सेवन
विज्ञापन

Health Tips: हमारा खान-पान सीधे तौर पर हमारी हेल्थ को प्रभावित करता है। हम क्या खाते हैं और कब खाते हैं, इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इस लिए हेल्थ एक्सपर्ट सही समय पर और सही डाइट लेने की सलाह देते हैं। आमतौर पर सभी को हेवी नाश्ता और हल्का डिनर करना चाहिए। आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण कई लो पेट की समस्या और नींद कम आने की बीमारी से परेशान हैं। पर्याप्त नींद लेना और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने से हम कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आइए जानते हैं आप इन बीमारियों से दूर रह रहने के लिए रात के खाने में किन-किन चीजों को शामिल न करें?

कैफीन

कैफीन युक्त चाय या कॉफी सर्कैडियन साइकिल  को रोकती है और आपको इस कारण नींद नहीं आती है। इसलिए, सोने से कम से कम 8 घंटे पहले कैफीन का सेवन करने से बचें, ताकि आपको सही समय पर नींद और आप प्रॉपर नींद ले सकें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रुक-रुक कर पेशाब आना गंभीर बीमारी के संकेत, महिलाएं न करें इग्नोर

चॉकलेट या मिठाई से बचें

विज्ञापन

कई लोग रात के खाने के बाद चॉकलेट या मिठाई खाना पसंद करते हैं। इसके आपका शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जिससे आपको एक्स्ट्रा एनर्जी मिलती है, जिसकी जरूरत आपको रात को सोते समय नहीं होती है। साथ ही ये फैट को बढ़ाती है, जिससे आपका वजन बढ़ता है।

स्टार्च युक्त फूड

विज्ञापन

ज्यादा स्टार्च या कार्बोहाइड्रेट खाने से ब्लड शुगर और इंसुलिन के लेवल को बढ़ाता है। साथ ही कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर की एनर्जी बढ़ती है। इसका से सेवन अगर आप रात के समय करते हैं, तो वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा मसालेदार और तले हुआ खाना  आंतों को नुकसान पहुंचाता है। बल्कि रात में खाने पर सूजन, अपच और एसिडिटी  पैदा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आंखों में इन 5 संकेतों को न करें इग्नोर, हो सकता है थायराइड

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola