370 Biryani Controversy Explained: अगर आप सोशल मीडिया यूजर हैं तो आपने 370 की बिरयानी वाला क्लिप जरूर देखा होगा और साथ ही उसपर आने वाले लोगों के रिएक्शंस से भी वाकिफ होंगे. असल में हुआ यह कि स्टैंड-अप कोमेडियन और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे प्रणित मोरे (Pranit More) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह ओडियंस से बात कर रहे थे. ओडियंस में बैठे एक शख्स ने बताया कि कैसे उसने एक लड़की को 370 रुपए की चिकन बिरयानी खिलाई थी और इसीलिए वह उसे बिना किसी सेक्शुअल फेवर के घर नहीं जाने देना चाहता था. वीडियो वायरल हुआ तो इसपर सोशल मीडिया पर एक के बाद एक रिएक्शंस आने लगे. ऐसे में जानिए क्या है पूरा मामला और किस तरह फोर्टिस अस्पताल की साइकोलॉजिस्ट मीमांसा सिंह तंवर ने इस मामले से मॉडर्न रिलेशनशिप की खामियों को डिकोड किया है.
यह भी पढ़ें – इस एक गलती से खतरे में पड़ी ऋतिक रोशन की बहन सुनैना की जान, इम्यूनिटी हो गई थी खत्म
370 की बिरयानी और सेक्शुअल फेवर्स की बात
प्रणित मोरे के शो पर 23 वर्षीय हिमांशु जांगरा ने अपना डेट एक्सपीरियंस बताते हुए विवादित बातें कही थीं. हिमांशु ने कहा कि उसने लड़की को 370 की बिरयानी खिलाई थी और इसीलिए अब बदले में कुछ लिए बिना वह उसे जाने नहीं देना चाहता था. इस वाक्य में हिमांशु सेक्शुअल फेवर्स की बात कर रहा था. हिमांशु ने यह भी बताया कि डेट पर आगे क्या-क्या हुआ था और किस तरह उसने अपने 370 रुपए वसूले थे. वीडियो में ना केवल प्रणित मोरे हंसते हुए नजर आए थे बल्कि उन्होंने हिमांशु की बातों को बढ़ावा भी दिया था. लोगों ने दोनों लड़कों की निंदा करते हुए कई वीडियो पोस्ट किए, दूसरे कोमेडियंस ने भी कहा कि यह एक शर्मनाक घटना है जिसे बढ़ावा नहीं दिया चाहिए था. खूब ट्रोलिंग के बाद अब हिमांशु और प्रणित दोनों ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिया है.
इस घटना ने मॉडर्न डेटिंग (Modern Dating) को लेकर लोगों के अलग-अलग विचारों को भी उजागर किया है. विवाद ने ना सिर्फ लोगों के व्यवहार बल्कि मॉडर्न रिलेशनशिप्स और रोमांस को लेकर सोच पर भी कई सवाल खड़े किए हैं.
मॉडर्न रिलेशनशिप के बारे में क्या कहता है यह विवाद
फॉर्टिस हेल्थकेयर की सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. मीमांसा सिंह तंवर का कहना है कि मॉडर्न रिलेशनशिप्स तेजी से बदलने लगी हैं. हम अपने पार्टनर को कैसे देखते हैं या कैसे चुनते हैं यह पहले के मुकाबले कई तरह से बदल चुका है. रिजेक्शन अब ऐसे लगते हैं कि उनसे उभर पाना मुश्किल है और इसीलिए लोग पहले से ज्यादा गार्डेड या कहें बचकर रहने की कोशिश करते हैं. इसका एक परिणाम यह भी निकलता है कि कई बार रिलेशनशिप्स और डेटिंग ट्रांजेक्शनल लगने लगते हैं. हर चीज को टेस्ट करना ट्रस्ट को कम करने लगता है और रिश्ते पहले से कई ज्यादा कमजोर जान पड़ते हैं.
370 की बिरयानी का किस्सा सुनाते हुए शख्स ने शो पर कई पर्सनल डिटेल्स को भी शेयर किया है. इसपर मीमांसा कहती हैं, क्या पर्सनल और प्राइवेट है या हम दोनों एकदूसरे को किस तरह देखते हैं यह सोशल मीडिया से इंफ्लुएंस होने लगा है. हम पहले से ज्यादा जजमेंटेल होने लगे हैं, एकदूसरे के लिए कम सेंसिटिव होने लगे हैं और एकदूसरे को ऑब्जेक्टिफाई करने लगे हैं. साइकोलॉजिस्ट का कहना है कि सोशल मीडिया के इस इंफ्लुएंस के कारण लोगों की सोच में परिवर्तन आने लगा है, मैं कैसा हूं कि जगह लोगों का फोकस इस बात पर ज्यादा रहने लगा है कि लोगों को क्या कूल लग रहा है या क्या अच्छा लग रहा है.
यह भी पढ़ें – अमेरिका में कितना कमाते हैं पंडित? एक पूजा की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, वायरल वीडियो में महिला ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 hr agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
7 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
8 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
11 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines