अमेरिका में कितना कमाते हैं पंडित? एक पूजा की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, वायरल वीडियो में महिला ने किया खुलासा
How Much Indian Priests Earn In US: क्या आप जानते हैं अमेरिका में पंडित पूजा करने पर कितना कमा लेते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला ने बताया अमेरिका में एक पूजा का कितना चार्ज करते हैं पंडित.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यूएस बेस्ड इंडियन इंफ्लुएंसर सारिका यादव ने बताया है कि अमेरिका में पंडित कितना कमाते हैं. इस वीडियो को अबतक 3.9 व्यूज मिल चुके हैं. सारिका ने अपनी वीडियो में इस बात का जिक्र किया है कि अमेरिका में एक पूजा करने पर पंडित को कितने डॉलर्स मिलते हैं. सारिका की बात सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स ने खुलकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, किसी ने कहा कि अब अमेरिका शिफ्ट होने का समय आ गया है तो किसी का कहना है कि पंडित बनना ही फायदे का सौदा है. आप भी जानिए अमेरिका में कितना कमा लेते हैं पंडित.
अमेरिका में पंडित कितना कमा लेते हैं
2 / 7वीडियो में सारिका ने बताया कि अगर अमेरिका में घर में एक छोटी सत्यनारायण की पूजा करवाई जाए, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग हों, तो उसके लिए भी पंडित जी 300 से 350 या 400 डॉलर्स चार्ज करते हैं यानी 22 से 25 हजार मिनिमम वे कमा लेते हैं. सटीक तौर पर देखा जाए तो तकरीबन 28,000 से 33,000 हजार तक एक पूजा से कमाए जा सकते हैं.
एक्स्ट्रा कमाई भी हो जाती है
3 / 7इसपर मंदिर की फीस अलग होती है. अगर पूजा का सामान आप खुद से नहीं लाते हैं तो उसके लिए भी पंडित जी को एक्स्ट्रा पैसे देकर उन्हीं से सामान मंगवाया जा सकता है.
नई कार के लिए भी पूजा
4 / 7अगर कोई अमेरिका में नई कार लेकर पूजा करवाना चाहता है तो उसके लिए पंडित जी अच्छाखासा चार्ज करते हैं. इसके अलावा गृहप्रवेश, धनतेरस और सावन के महीने में बहुत से लोग पूजा करवाते हैं. सारिका ने बताया कि इससे यहां पंडित जी की डिमांड बढ़ जाती है.
पंडित किस वीजा पर अमेरिका जाते हैं
5 / 7वीडियो में सारिका ने बताया कि पंडित जी आर-1 वीजा से अमेरिका आते हैं. इसके लिए पढ़ाई वगैरह करने के बाद ही वीजा लिया जाता है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रक्रिया
6 / 7सारिका के पोस्ट पर अबतक 5000 से ज्यादा कमेंट्स हैं. कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा, 'मैं भी पंडित हूं जल्दी आ रहा हूं', दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं भी पंडित हूं लेकिन 1500 कमाता हूं.' बहुत से यूजर्स ने वीडियो देख ठहाके लगाते हुए पंडित बन जाने का वक्त आ गया है जैसे मजाकिया कमेंट्स किए.
खर्च पर ध्यान देने के लिए भी कहा
7 / 7वीडियो पर ऐसे भी कमेंट्स आए जिनमें यूजर्स का कहना है कि पंडित जी अगर डॉलर में कमाते हैं तो खर्च भी डॉलर में ही करते हैं. ऐसे में उनकी फीस बहुत ज्यादा भी नहीं है. यह भी पढ़ें - Pakoda In English: क्या आप जानते हैं पकोड़े का अंग्रेजी नाम?